July 17, 2026
अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा, अमेरिका ने भारत के निवेश वाले चाबाहार पोर्ट में दागी 3 मिसाइलें
America-iran War: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान पर एक और बड़ा सैन्य हमला करने का दावा किया है। इस बार निशाने पर ईरान का रणनीतिक महत्व वाला चाबहार बंदरगाह रहा जहां भारत ने भी वर्षों से भारी निवेश किया है। अमेरिकी हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार को चाबहार पोर्ट पर कम से कम तीन मिसाइलें दागी गईं। सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में बंदरगाह के आसपास धुएं के घने गुबार और धमाकों के बाद भारी नुकसान के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
Read more