Jul 28, 2026 04:00 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Suzlon Energy Q1 Results 2026: सुजलॉन एनर्जी के नेट प्रॉफिट में गिरावट देखने को मिली है
- कंपनी के शेयर क्वार्टर रिजल्ट के बाद 10 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे

Suzlon Energy के शेयरों में तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद गिरावट देखने को मिली है।
Suzlon Energy Q1 Results 2026: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में 10 प्रतिशत लुढ़क गए। ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनी के शेयरों की बिकवाली की वजह तिमाही नतीजे हैं। कंपनी ने आज मंगलवार को जून क्वार्टर के रिजल्ट का ऐलान किया है। बता दें, कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट देखने को मिली है।
बीएसई में आज मंगलवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 53.21 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद 47.84 रुपये के स्तर पर आ गया था। मार्केट के बंद होने के समय पर बीएसई में यह स्टॉक 9.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48.03 रुपये के स्तर पर था।
कितना रहा है नेट प्रॉफिट (Suzlon Energy Ltd Net Profit)
सुजलॉन एनर्जी ने दी जानकारी में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कुल 305 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का नेट प्रॉफिट 324 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA मामूली गिरावट के साथ 595 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी का प्रॉफिट भले ही घट गया है। लेकिन रेवन्यू के मोर्चे पर राहत मिली है। सुजलॉन एनर्जी का ऑपरेशनल रेवन्यू 22.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3819 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष के इसी टाइम पीरियड में यह रेवन्यू 3117 करोड़ रुपये रहा था।
शेयर बाजार में भी स्थिति दो साल से खराब (Suzlon Energy Ltd Share price)
पिछले एक महीने में स्टॉक का दाम 15 प्रतिशत गिरा है। 1 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 66.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 38.17 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 66011.30 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में सुजलॉन एनर्जी का शेयर 22 प्रतिशत गिरा है।
तीन साल में सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की कीमतों में 165 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में स्टॉक का दाम 693 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
