Jul 28, 2026 05:08 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को 2500 रुपये महीना की लक्ष्मी योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना
दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद देने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पात्र महिलाओं के लिए हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए कहा कि हमने कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी की पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद के लिए योजना को मंजूरी दे दी है।
महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली की पात्र महिलाओं को आर्थिक मदद देने वाली 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंजूरी प्रदान की गई। योजना के तहत महिलाओं को 2,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
कब से रजिस्ट्रेशन?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि रजिस्ट्रेशन पोर्टल 1 अगस्त को शुरू हो जाएगा। इसके बाद पात्र महिलाएं योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी। इसके बाद आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। आवेदनों की जांच के बाद पात्र महिलाओं को योजना के तहत आर्थिक मदद पाने को मंजूरी प्रदान कर दी जाएगी।
रक्षा बंधन गिफ्ट, कब पहली किश्त?
दिल्ली सरकार ने यह घोषणा ठीक रक्षा बंधन से पहले की है। ऐसे में इसे दिल्ली की माहिलाओं के लिए रक्षा बंधन गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि रक्षाबंधन के आसपास लाभार्थियों के पहले बैच को पहली किश्त जारी भी कर दी जाएगी।
सरकार बनने के सवा साल के भीतर पूरा किया वादा
सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि सरकार बनने के सवा साल के भीतर ही हमने यह वादा पूरा किया है। मैं दिल्ली की महिलाओं को बधाई देती हूं और उन्हें भरोसा दिलाती हूं कि सरकार उनके आशीर्वाद से उनके कल्याण के लिए काम करती रहेगी।
आवेदक महिलाओं को करना होगा यह काम
राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं को रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। साथ ही आवेदकों को एक स्व-घोषणा पत्र यानी हलफनामा देना होगा। इसमें यह बताना होगा कि वे कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी हैं।
आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी बताना होगा
पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे बड़ी बात यह कि योजना के तय नियमों के अनुसार, पात्र महिलाओं को यह भी बताना होगा कि उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस नहीं चल रहा है। महिलाओं को यह भी बताना होगा कि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। ये बातें हलफनामें में बतानी होंगी।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singh
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
और पढ़ें