July 22, 2026
MP News: RSS के 100 वर्ष पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, UCC को बताया समानता का प्रतीक
भोपाल में RSS के 100 वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. हेडगेवार के राष्ट्रवाद और समानता के विचारों की सराहना करते हुए UCC को समता का प्रतीक बताया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने केवल राष्ट्रभक्ति का संदेश ही नहीं दिया, बल्कि समाज में समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी मजबूत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने आजादी मिलने से पहले ही यह समझ लिया था कि स्वतंत्र भारत को मजबूत और संगठित बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसी सोच के साथ उन्होंने राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित किया और कई रचनात्मक कार्यों की शुरुआत की।
Read more