Jul 28, 2026 06:00 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Ryan ten Doeschate Quits Team India: रयान टेन डोएशे टीम इंडिया से अलग हो गए हैं। वह भारत के असिस्टेंट कोच थे। नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर रयान साल 2024 में भारतीय टीम से जुड़े थे।

गौतम गंभीर और रयान टेन डोएशे (फाइल फोटो)
हेड कोच गौतम गंभीर के करीबी रयान टेन डोएशे का टीम इंडिया से नाता टूट गया है। उन्होंने भारत के असिस्टेंट कोच का पद छोड़ दिया है। वह साल 2024 से भारतीय टीम के साथ काम कर रहे थे। रयान की अब आईपीएल में पुरानी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जड़ने की उम्मीद है। जब गंभीर ने रयान को भारत के कोचिंग स्टाफ में चुना तब वह केकेआर फील्डिंग कोच थे। वह इंडिया थिंक टैंक का एक अहम हिस्सा थे और उन्होंने बैटिंग और फील्डिंग दोनों डिपार्टमेंट में कोचिंग रोल निभाए। हालांकि, नीदरलैंड के पूर्व क्रिकेटर के आने से पहले ही भारतीय टीम में टी दिलीप फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इंग्लैंड सीरीज के बाद दी जानकारी
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, रयान ने इंग्लैंड में सीमित ओवर सीरीज के बाद अपना पद छोड़ने की जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को जानकारी दी थी। भारत को इंग्लैंड में टी20 सीरीज में 4-0 जबकि वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। कुछ वक्त पहले एक रिपोर्ट में बताया गया कि रयान का भारतीय टीम में रोल क्लियर नहीं था। उन्हें भरोसा दिया गया था कि वह दिलीप की जगह फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद दिलीप के कार्यकाल को एक साल का विस्तार दिया गया।
कोलकाता के साथ तीन ट्रॉफी जीत चुके
रयान टेन डोएशे के असिस्टेंट कोच रहने के दौरान भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा, 2025 एशिया कप और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता। हालांकि टेस्ट में भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई और न्यूजीलैंड (0-3) और साउथ अफ्रीका (0-2) से घर में हार झेली। बता दें कि रयान केकेआर में अभिषेक नायर के साथ काम करेंगे, जो फ्रेंचाइजी के हेड कोच हैं। रयान 2024 में केकेआर के लिए बतौर कोच जबकि 2012 और 2014 में एक खिलाड़ी के तौर पर खिताब जीत चुके हैं।
अगले महीने समीक्षा करेगा बीसीसीआई
दिलीप का कार्यकाल और बढ़ेगा या नहीं, अभी कंफर्म नहीं है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप में एक साल से ज्यादा का समय बचा है लेकिन हाल के महीनों में भारत की फील्डिंग चिंता का विषय रही है। टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में दस कैच छोड़े। बीसीसीआई अगस्त में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। साथ ही हेड कोच गौतम गंभीर के साथ काम करने वाले सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों के कॉन्ट्रैक्ट पर भी फैसला लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय
