July 28, 2026

क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

US Bill: अमेरिका में नया इमिग्रेशन बिल पेश, 80 लाख से ज्यादा प्रवासियों को ग्रीन कार्ड का रास्ता मिल सकता है. H-1B वीजा धारक भारतीय पेशेवरों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Written By : सौरव कुमार |  Updated at : 28 Jul 2026 05:54 PM (IST)

Preferred Sources

US new Immigration Bill introduced opening door to green cards for over 8 million immigrants Indian professionals क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

अमेरिका से आई खुशखबरी

Source : freepik

अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर एक बड़ा प्रस्ताव सामने आया है. ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी के बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के सिनियर सीनेटर एलेक्स पैडिला ने एक नया बिल पेश किया है. इस बिल का मकसद अमेरिका में लंबे समय से रह रहे लाखों लोगों को स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड पाने का मौका देना है. इससे भारतीय पेशेवरों को भी बड़ी राहत मिल सकती है, खासकर उन लोगों को जो H-1B वीजा पर अमेरिका में काम कर रहे हैं और वर्षों से ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे हैं.

कैलिफोर्निया के सीनेटर एलेक्स पैडिला ने रिन्यूइंग इमिग्रेशन प्रोविजन्स ऑफ द इमिग्रेशन एक्ट ऑफ 1929 नामक बिल को दोबारा पेश किया है. इस प्रस्ताव के तहत ऐसे लोगों को स्थायी निवास का अधिकाकता है र मिल सजो कम से कम सात साल से लगातार अमेरिका में रह रहे हैं. इसके लिए जरूरी होगा कि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो और वे ग्रीन कार्ड से जुड़ी अन्य सभी कानूनी शर्तों को पूरा करते हों.

ये भी पढ़ें: भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल

प्रावधान आखिरी बार कब अपडेट किया था?

यह बिल अमेरिका के पुराने रजिस्ट्री प्रावधान में बदलाव करने का प्रयास है. यह प्रावधान आखिरी बार 1986 में अपडेट किया गया था. मौजूदा नियम के अनुसार केवल वे लोग इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं, जो 1 जनवरी 1972 से पहले अमेरिका में रह रहे हों. इस वजह से यह नियम लगभग अप्रासंगिक हो गया है और बहुत कम लोग इसका लाभ उठा पा रहे हैं. सीनेटर पैडिला ने कहा कि उन्होंने यह बिल उन मेहनती प्रवासियों के समर्थन में पेश किया है जो कई वर्षों से अमेरिका में रहकर वहां की अर्थव्यवस्था और समाज में योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन की नीतियों के कारण लाखों परिवार लगातार डर और अनिश्चितता में जी रहे हैं. उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि अमेरिका अपने इमिग्रेशन कानूनों को आधुनिक बनाए और लंबे समय से रह रहे लोगों को कानूनी स्थायी निवास का अवसर दे.

कई समूह के लोगों को मिल सकता लाभ है

इस बिल का लाभ कई समूह के लोगों को मिल सकता है. इनमें ड्रीमर, टेम्पररी प्रोटेक्टेड स्टेटस वाले लोग, आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारी, लंबे समय के वीजा धारकों के बच्चे और उच्च कौशल वाले पेशेवर शामिल हैं. H-1B वीजा पर काम कर रहे भारतीय पेशेवर भी इस श्रेणी में आते हैं. भारतीय प्रॉफेशनल को रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड के लिए सबसे लंबा इंतजार करना पड़ता है. इसकी वजह अमेरिका की प्रति देश सीमा नीति है, जिसके कारण भारत से आने वाले आवेदनों का बड़ा बैकलॉग बन गया है. कई भारतीय पेशेवरों को ग्रीन कार्ड के लिए वर्षों और कुछ मामलों में दशकों तक इंतजार करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More

Published at : 28 Jul 2026 05:54 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola