इंडियन वियरेबल्स ब्रांड boAt ने बच्चों के लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी सेगमेंट में एंट्री मारते हुए अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Sailor Nav और Sailor Play वायरलेस ...और पढ़ें

boAt ने लॉन्च की बच्चों के लिए Sailor Nav स्मार्टवॉच और Sailor Play हेडफोन।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन वियरेबल्स ब्रांड boAt ने भारत में अपनी नई Sailor Nav स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ ही उसने बच्चों के लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी सेगमेंट में कदम रख दिया है। 1.4-इंच HD डिस्प्ले वाली ये वॉच दो कलर ऑप्शन्स में आती है। इसमें जियो-फेंसिंग और 5-पॉइंट सैटेलाइट पोजिशनिंग के साथ गूगल मैप्स की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग मिलती है।
इसके अलावा, इन-बिल्ट 4G SIM के जरिए इसमें टू-वे वीडियो और वॉयस कॉल, SOS अलर्ट और ऑडियो चैट का सपोर्ट भी दिया गया है। स्मार्टवॉच के साथ ही boAt ने बच्चों के लिए Sailor Play वायरलेस हेडफोन भी पेश किए हैं।
boAt Sailor Nav और Sailor Play की भारत में कीमत
भारत में boAt Sailor Nav की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। ये वॉच 'फेयरी पिंक' और 'स्काई ब्लू' कलर्स में उपलब्ध है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।
वहीं, Sailor Play वायरलेस हेडफोन की कीमत 1,499 तय की गई है। यह बबलगम पिंक, शार्क ब्लू और कोरल ब्लू कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
boAt Sailor Nav के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
boAt Sailor Nav स्मार्टवॉच में रियल-टाइम गूगल मैप्स ट्रैकिंग मिलती है, जिससे पेरेंट्स दूर बैठकर भी अपने बच्चे की लाइव लोकेशन चेक कर सकते हैं। इसमें 5-पॉइंट सैटेलाइट पोजिशनिंग के साथ जियो-फेंसिंग सपोर्ट भी है। कंपनी के मुताबिक, पेरेंट्स बच्चे के स्कूल या घर जैसी जगहों के आसपास एक 'सेफ जोन' सेट कर सकते हैं। जैसे ही बच्चा उस एरिया में एंटर करेगा या बाहर निकलेगा, पेरेंट्स के फोन पर तुरंत अलर्ट आ जाएगा।
वीडियो कॉल, मैसेज देखने और बाकी कंट्रोल्स के लिए इसमें 1.4-इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। कनेक्टिविटी और बात करने के लिए ये वॉच इन-बिल्ट 4G SIM से लैस है, जिससे टू-वे वीडियो और वॉयस कॉलिंग की जा सकती है। इसमें 'ऑडियो चैट' फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से बच्चे दूसरे Sailor Nav यूजर्स के साथ वॉयस मैसेज एक्सचेंज कर सकते हैं। किसी इमरजेंसी की हालत में मदद मांगने के लिए इसमें एक डेडिकेटेड SOS बटन भी दिया गया है।

boAt Sailor Play हेडफोन के फीचर्स
बात करें boAt Sailor Play हेडफोन की, तो इसमें 40mm के डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो boAt की 'सिग्नेचर साउंड' ट्यूनिंग के साथ आते हैं। बच्चों को लॉन्ग टर्म हियरिंग डैमेज से बचाने के लिए कंपनी ने इसके वॉल्यूम को 85dB पर कैप कर दिया है।
डिजाइन की बात करें तो इसमें सॉफ्ट प्लश ईयरकप्स, एडजस्टेबल हेडबैंड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट माइक और मल्टीफंक्शन कंट्रोल्स मिलते हैं। boAt का दावा है कि ये हेडफोन सिंगल चार्ज में 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है।