August 22, 2026
BTech : बिना JEE Main वाली बीटेक की 50 हजार सीटें खालीं, 12वीं मार्क्स या CUET स्कोर से हो रहा दाखिला
BTech : यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्पेशल राउंड 1 खत्म होने के बाद भी हजारों बीटेक की सीटें खाली पड़ी हैं। अब स्पेशल राउंड 2 के जरिए इच्छुक अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग सीटें दी जाएंगी।BTech : यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्पेशल राउंड 1 खत्म होने के बाद भी हजारों बीटेक की सीटें खाली पड़ी हैं। अब स्पेशल राउंड 2 के जरिए इच्छुक अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग सीटें दी जाएंगी। 13 अगस्त तक स्पेशल राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 26 अगस्त तक छात्र फीस जमा करेंगे और चॉइस फिलिंग करेंगे। 27 अगस्त को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। इसके अभ्यर्थी 31 अगस्त तक फिजिकल रिपोर्टिंग करेंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले चरण के स्पेशल राउंड का सीट अलॉटमेंट मंगलवार को जारी कर दिया गया था। इसमें 26 हजार से ज्यादा छात्रों को सीट आवंटित की गईं।
Read more