August 14, 2026
Bihar STET : बिहार एसटीईटी का नोटिफिकेशन जारी, योग्यता समेत 15 बड़ी बातें, पास छात्र देंगे BPSC TRE 4
Bihar STET Notification 2026: बिहार बोर्ड ने STET 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।Bihar STET Notification 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। फीस भी इसी अवधि के दौरान जमा होगी। एप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://stateregistration.cbtexam.in पर जाना होगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम के लिए वैद्य प्रमाण पत्र मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा। एक से ज्यादा शिफ्टों में परीक्षा होने के कारण अंकों के निर्धारण के लिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Read more