August 24, 2026

CTET 2026 एडमिट कार्ड कब होगा जारी, 6 सितंबर को एग्जाम, यहां जानें टेस्ट पैटर्न

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (CTET) 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में सीबीएसई CTET 2026 के एडमिड कार्ड जारी करने की तैयारी कर रहा है. जानकारी के मुताबिक सीबीएसई जल्द ही CTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा. हालांकि इससे पहले सीबीएसई की तरफ से CTET 2026 सिटी स्लिप जारी करेगा, जिसमें एग्जामिनेशन सिटी की जानकारी दर्ज होगी. CTET 2026 का आयोजन 6 सितंबर को प्रस्तावित है.

आइए, इसी कड़ी में जानते हैं कि CTET 2026 का एडमिड कार्ड कैसे जारी किया जा सकता है. जानते हैं कि CTET का पैटर्न क्या है. जानते हैं कि CTET 2026 में कौन सी पाली में कौन सा एग्जाम आयोजित होगा.

एक से दो दिन में जारी होगी सिटी स्लिप

CTET 2026 के लिए सीबीएसई एक से दो दिन में सिटी स्लिप जारी कर सकता है. असल में सिटी स्लिप में कैंडिडेट्स को आवंटित एग्जामिनेशन सिटी की जानकारी दी जाती है. एग्जाम की प्रस्तावित तारीख से 10 दिन पहले सिटी स्लिप जारी करने की जाती है. 6 सितंबर को CTET 2026 का आयोजन प्रस्तावित है. ऐसे में माना जा रहा है कि 26 अगस्त तक सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी. सिटी स्लिप को देखकर कैंडिडेट्स आंवटित एग्जामिनेशन सिटी के हिसाब से अपनी यात्रा की व्यवस्था कर सकते हैं.

ऑनलाइन जारी होगा एडमिट कार्ड

सीबीएसई CTET 2026 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करेगा. सिटी स्लिप जारी होने के बाद सीबीएसई CTET 2026 का एडमिड कार्ड जारी करेगा. एडमिड कार्ड को सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है, जिसे एग्जाम वाले दिन साथ लेकर जाना होगा.

दो पालियों में CTET 2026, जानें कब कौन सा एग्जाम

CTET 2026 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तक आयोजित होगी. पहली पाली में पेपर 1 आयोजित किया जाएगा. वहीं CTET 2026 की दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.

150 सवाल पूछे जाएंगे

CTET में सभी सवाल मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) पूछे जाएंगे. जिनमें चार विकल्प होंगे और उनमें से एक जवाब सही होगा. हर सवाल के लिए एक नंबर होगा और कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. कुल 150 बहुविकल्पीय सवाल (MCQ) पूछे जाएंगे. ऐसे समझें तो CTET कुल 150 नंबर का होगा.पेपर 1 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development and Pedagogy), गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा 1 और भाषा 2 से सवाल पूछे जाएंगे.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button