August 22, 2026

BTech : बिना JEE Main वाली बीटेक की 50 हजार सीटें खालीं, 12वीं मार्क्स या CUET स्कोर से हो रहा दाखिला

BTech : यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्पेशल राउंड 1 खत्म होने के बाद भी हजारों बीटेक की सीटें खाली पड़ी हैं। अब स्पेशल राउंड 2 के जरिए इच्छुक अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग सीटें दी जाएंगी।

BTech : यूपी के इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्पेशल राउंड 1 खत्म होने के बाद भी हजारों बीटेक की सीटें खाली पड़ी हैं। अब स्पेशल राउंड 2 के जरिए इच्छुक अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग सीटें दी जाएंगी। 13 अगस्त तक स्पेशल राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 26 अगस्त तक छात्र फीस जमा करेंगे और चॉइस फिलिंग करेंगे। 27 अगस्त को सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। इसके अभ्यर्थी 31 अगस्त तक फिजिकल रिपोर्टिंग करेंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले चरण के स्पेशल राउंड का सीट अलॉटमेंट मंगलवार को जारी कर दिया गया था। इसमें 26 हजार से ज्यादा छात्रों को सीट आवंटित की गईं।

आपको बता दें कि विश्वविद्यालय की मुख्य पांच चरणों की काउंसलिंग में 25 हजार छात्रों का प्रवेश हुआ। वहीं शेष 74 हजार से अधिक सीटों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से दो विशेष चरण की काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण की काउंसलिंग में 35 हजार से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 26 हजार को सीटें अलॉट हुई हैं।

क्या है योग्यता, कौन ले सकता है इस राउंड में हिस्सा

स्पेशल राउंड काउंसलिंग में वे सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने काउंसलिंग में अभी तक पंजीकरण न कराया हो, जिन्हें कोई सीट आवंटित न हुई हो, या जिन्होंने मुख्य काउंसलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन सीट वापस (withdrawal) ले ली हो।

आपको बता दें कि मुख्य काउंसलिंग के समाप्त होने के बाद बची हुई रिक्त सीटों को भरने के लिए आवश्यकतानुसार विशेष काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।

सभी राज्यों के लिए अवसर

मुख्य काउंसलिंग में उत्तर प्रदेश के निवासियों को वरीयता देने के बाद, विशेष काउंसलिंग में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य सभी राज्यों के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।

चॉइस अपग्रेडेशन का अवसर

मुख्य काउंसलिंग के दौरान आवंटित संस्थान में फिजिकल रिपोर्ट कर चुके छात्रों को विशेष काउंसलिंग में चॉइस अपग्रेडेशन का अवसर दिया जाता है।

स्पेशल राउंड 2 दाखिले का शेड्यूल

पंजीकरण की प्रक्रिया 19 अगस्त 2026 से 23 अगस्त 2026 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों को पहले से सीट आवंटित है और उन्होंने अपनी सीट वापस नहीं ली है, वे इसमें पंजीकरण नहीं कर सकते।

फीस पेमेंट: स्पेशल राउंड की 20,000 फीस का भुगतान 20 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 के बीच करना होगा।

दस्तावेज सत्यापन: दस्तावेजों के ऑनलाइन/ऑफलाइन सत्यापन की अवधि 20 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 तक निर्धारित है।

चॉइस भरना : कॉलेजों और कोर्सेज के चॉइस विकल्पों को भरने का समय 23 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक रहेगा।

सीट आवंटन : सीटों का अंतिम आवंटन 2 सितंबर 2026 को घोषित किया जाएगा। सीट आवंटित होने के बाद फीस वापस नहीं की जाएगी।

फिजिकल रिपोर्टिंग: आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करने की तारीखें 3 सितंबर 2026 से 7 सितंबर 2026 तक हैं। निर्धारित समय में रिपोर्ट न करने पर सीट रद्द कर दी जाएगी और कोई रिफंड नहीं मिलेगा।