
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) Image Credit source: Getty Images
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Selection Post Phase 14 परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. आयोग के अनुसार, फेज 14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी. परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर कई शिफ्ट में होने की संभावना है. हालांकि, अभी परीक्षा केंद्र, एग्जाम सिटी और शिफ्ट से जुड़ी पूरी जानकारी जारी नहीं की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए और अपनी तैयारी को तेज कर देना चाहिए.
16 से 26 सितंबर तक होगी परीक्षा
SSC Selection Post Phase 14 की परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की जानकारी जरूर देखनी होगी. आयोग इनसे जुड़ी सूचना अलग से जारी कर सकता है. एग्जाम की शिफ्ट में आयोजित किया जा सकता है.
अंतिम शिफ्ट टाइम आयोग जारी करेगा
पिछले वर्षों के संभावित शेड्यूल के अनुसार पहली शिफ्ट में रिपोर्टिंग सुबह 7:45 बजे, गेट बंद होने का समय 8:30 बजे और परीक्षा सुबह 9 से 10 बजे तक हो सकती है. दूसरी शिफ्ट सुबह 11:45 से दोपहर 12:45 बजे, तीसरी दोपहर 2:30 से 3:30 बजे और चौथी शिफ्ट शाम 5:15 से 6:15 बजे तक हो सकती है. ये समय संभावित हैं, अंतिम शिफ्ट टाइम आयोग जारी करेगा.
100 सवाल, 200 अंक
Selection Post Phase 14 परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्न चार प्रमुख विषयों, जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा से पूछे जाएंगे. परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा.
नेगेटिव मार्किंग कितनी होगी?
परीक्षा में गलत जवाब देने पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी. इसलिए उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी. परीक्षा की तारीख नजदीक होने के कारण अभ्यर्थियों को अब रिवीजन, मॉक टेस्ट और पिछले प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस पर ध्यान देना चाहिए.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More