IBPS Clerk Recruitment 2026 : आईबीपीएस की ओर से सरकारी बैंकों में क्लर्क के 11403 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आज 28 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है। www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2026 : आईबीपीएस की ओर से सरकारी बैंकों में क्लर्क के 11403 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आज 28 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक और योग्य युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (CRP CSA XVI) के लिए www.ibps.in या ibpsreg.ibps.in/crppoxvijun26 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि पहले लास्ट डेट 21 अगस्त थी जिसे बढ़ाकर 28 अगस्त कर दिया गया था। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में होगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन नवंबर 2026 में होगा। आपको बता दें कि आईबीपीएस ने साल 2024 में क्लर्क पद का नाम बदलकर सीएसए यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट कर दिया था।
खास बातें
1. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा पैटर्न में बदलाव
इस बार इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने सरकारी बैंकों में क्लर्क भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के पैटर्न में थोड़ा बदलाव किया है। प्रीलिम्स का पैटर्न तो जस का तस है लेकिन मेन्स में मामूली बदलाव किए हैं।
प्रीलिम्स में पैटर्न नहीं बदला है। मुख्य परीक्षा के पैटर्न और समय में बदलाव किया गया है। पिछले साल की भर्ती में मुख्य परीक्षा में कुल 155 प्रश्न, 200 अंक और कुल समय 120 मिनट (2 घंटे) था। इसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 35 प्रश्न थे जिसके लिए 30 मिनट दिए गए थे। लेकिन अब यानी 2027-28 भर्ती (CRP CSA-XVI) में मुख्य परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या बढ़ाकर 160 प्रश्न और कुल समय 125 मिनट (2 घंटे 5 मिनट) कर दिया गया है। इसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के प्रश्नों की संख्या बढ़ाकर 40 प्रश्न तथा इसके लिए समय बढ़ाकर 35 मिनट कर दिया गया है।
2. शैक्षणिक योग्यता क्या है
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। अंतिम परिणाम 21.08.2026 को या उससे पहले घोषित होना चाहिए।
कंप्यूटर साक्षरता : कंप्यूटर सिस्टम में ऑपरेटिंग एवं वर्किंग नॉलेज अनिवार्य है (कंप्यूटर में प्रमाणपत्र/डिप्लोमा/डिग्री हो या स्कूल/कॉलेज में कंप्यूटर विषय पढ़ा हो)।
स्थानीय भाषा का ज्ञान: अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में निपुण होना चाहिए।
3. आयु सीमा एवं छूट
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष | अधिकतम आयु: 28 वर्ष
अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1998 से 01.08.2006 के बीच होना अनिवार्य है (दोनों तिथियां शामिल)।
ऊपरी आयु सीमा में छूट:
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - Non-Creamy Layer): 3 वर्ष
4. महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन अवधि: 01.08.2026 से 28.08.2026
आवेदन शुल्क भुगतान (ऑनलाइन): 01.08.2026 से 28.08.2026
आवेदन संशोधन : पंजीकरण बंद होने के बाद 2 दिनों के लिए (शुल्क ₹200)
प्रारम्भिक परीक्षा : अक्टूबर 2026
प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम: नवंबर 2026
मुख्य परीक्षा : दिसंबर 2026
अनंतिम आवंटन : मार्च 2027
5. आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, दिव्यांग / ESM अभ्यर्थी: 175 रुपये (जीएसटी सहित)
अन्य सभी श्रेणियां (जनरल, ओबीसी, EWS): 850 रुपये (जीएसटी सहित)
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि) से ही किया जा सकता है।
6. परीक्षा पैटर्न
प्रारम्भिक परीक्षा - यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसके अंक चयन की मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
इंग्लिश लेंग्वेज के 30 नंबर के 30 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 35 नंबर के 35 प्रश्न, रीजनिंग एबिलिटी से 35 नंबर के 35 प्रश्न आएंगे। तीनों के लिए 20 - 20 मिनट का समय मिलेगा।ष
कुल: 100 प्रश्न | 100 अंक | कुल समय: 60 मिनट (1 घंटा)
मेन्स एग्जाम पैटर्न - 120 मिनट की परीक्षा में 200 नंबर के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे।
अंतिम चयन इसी परीक्षा के प्राप्तांकों पर आधारित होता है
जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस - 40 प्रश्न | 50 अंक | समय: 20 मिनट
जनरल इंग्लिश से : 40 प्रश्न | 40 अंक | समय: 35 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी : 40 प्रश्न | 60 अंक | समय: 35 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड : 40 प्रश्न | 50 अंक | समय: 35 मिनट
कुल: 160 प्रश्न | 200 अंक | कुल समय: 125 मिनट (2 घंटे 5 मिनट)
नेगेटिव मार्किंग - प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 यानी 0.25 अंक काटे जाएंगे।
7. चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट
प्रीलिम्स परीक्षा में शॉर्टलिस्टिंग: अभ्यर्थी को प्रीलिम्स परीक्षा सिर्फ पास करनी होगी।
मुख्य परीक्षा: मेरिट लिस्ट मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर ही बनेगी।
8. स्थानीय भाषा का टेस्ट (LLPT):
मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को बैंक जॉइन करने से पहले स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होता है जो क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है।
इन्हें LLPT देने की जरूरत नहीं
यदि अभ्यर्थी ने 10वीं या उससे ऊपर के स्तर पर स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है और उसका प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करता है, तो उसे यह टेस्ट नहीं देना होगा।
9. किस राज्य में कितने पद
उत्तर प्रदेश: 1,731
कर्नाटक: 1,414
महाराष्ट्र: 1,051
पश्चिम बंगाल: 946
गुजरात: 698
तमिलनाडु: 675
मध्य प्रदेश: 570
बिहार: 491
पंजाब: 481
दिल्ली (NCR): 415
राजस्थान: 392
असम: 349
ओडिशा: 337
छत्तीसगढ़: 265
हरियाणा: 196
तेलंगाना: 191
आंध्र प्रदेश: 186
झारखंड: 182
उत्तराखंड: 145
सैलरी : बेसिक 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800-2680/1-64480 रुपये । एवं भत्ते।
10. आवेदन कैसे करें (How to Apply)
केवल IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज- पासपोर्ट फोटो (और वेबकैम/मोबाइल द्वारा लाइव फोटो कैप्चर), काली स्याही से हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, अंग्रेजी में हाथ से लिखी डिकलेयरेशन तथा 10वीं का प्रमाण-पत्र/मार्कशीट अपलोड करना अनिवार्य है।