Aug 30, 2026 06:18 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी है। छात्र डमी रजिस्ट्रेशन में ऑनलाइन सुधार भी करा सकते हैं।

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027
Bihar Board Exam 2027: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब संबंधित स्कूलों और इंटर कॉलेजों के छात्र 16 सितंबर तक अपना ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
केवल नवादा जिले की बात करें, तो वहां करीब 207 हाई स्कूल और इंटर कॉलेजों के लगभग 60 हजार परीक्षार्थी इस बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। बोर्ड ने सभी विद्यालयों को समय रहते प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन सुधार का सुनहरा मौका
आवेदन तिथि बढ़ाने के साथ ही बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में ऑनलाइन गलती सुधार का मौका भी दिया है। इससे पहले डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित थी।
अब 28 अगस्त से 16 सितंबर तक स्कूल के प्रधान विद्यार्थियों के डमी कार्ड में नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि आदि की जांच कर उसमें आवश्यक ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।
घोषणा पत्र अपलोड करना होगा बेहद अनिवार्य
बिहार बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म जमा करने को लेकर सख्त नियम तय किए हैं। विद्यार्थी, उनके माता-पिता या अभिभावक और स्कूल प्रधान के सिग्नेचर के साथ से घोषणा पत्र को बोर्ड के निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। जिन विद्यार्थियों का हस्ताक्षरित घोषणा पत्र 16 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड होगा, केवल उन्हीं का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जाएगा और एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन और शुल्क पहले ही जमा है, लेकिन प्री-फिल्ड घोषणा पत्र अपलोड नहीं हो सका था, उन्हें भी 16 सितंबर तक इसे अपलोड करने की अनुमति दी गई है।
आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान की शर्तें
स्कूल प्रधान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर छात्रों को उपलब्ध कराएंगे। आवेदन फॉर्म दो कॉपियों में भरा जाएगा। नियमित और स्वतंत्र कोटि के छात्रों के लिए आवेदन फॉर्म दो भागों में बांटा गया है—खंड-ए (क्रमांक 1 से 17) में छात्र की डिटेल्स पहले से दर्ज रहेगी, जबकि खंड-बी (क्रमांक 18 से 35) की जानकारी छात्रों को खुद भरनी होगी। इसके अलावा पूर्ववर्ती, कंपार्टमेंटल, समुन्नत और क्वालिफाइंग कोटि के छात्रों के लिए एक ही आवेदन फॉर्म उपलब्ध रहेगा।
निर्धारित परीक्षा शुल्क 15 सितंबर तक जमा किया जाएगा, जिसके बाद 16 सितंबर तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया को अंतिम रूप से पूरा कर लिया जाएगा। छात्र तुरंत अपने स्कूल से संपर्क कर अपना डमी कार्ड चेक करें और समय पर फॉर्म जमा करें।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
See Less