August 28, 2026
IBPS Clerk Vacancy : आईबीपीएस क्लर्क के 11403 पदों पर भर्ती, आज आवेदन की अंतिम तिथि, एग्जाम पैटर्न बदला
IBPS Clerk Recruitment 2026 : आईबीपीएस की ओर से सरकारी बैंकों में क्लर्क के 11403 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आज 28 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है। www.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।IBPS Clerk Recruitment 2026 : आईबीपीएस की ओर से सरकारी बैंकों में क्लर्क के 11403 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन की आज 28 अगस्त 2026 अंतिम तिथि है। जिन इच्छुक और योग्य युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे फौरन आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 (CRP CSA XVI) के लिए www.ibps.in या ibpsreg.ibps.in/crppoxvijun26 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि पहले लास्ट डेट 21 अगस्त थी जिसे बढ़ाकर 28 अगस्त कर दिया गया था। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में होगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स एग्जाम का आयोजन नवंबर 2026 में होगा। आपको बता दें कि आईबीपीएस ने साल 2024 में क्लर्क पद का नाम बदलकर सीएसए यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट कर दिया था।
Read more