ICAR AIEEA PG और AICE JRF/SRF परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई 2026 को देशभर के 115 शहरों में 162 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 42,110 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 38,720 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।ICAR Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा फॉर एडमिशन (AIEEA) PG और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (AICE) जूनियर रिसर्च फेलोशिप/सीनियर रिसर्च फेलोशिप पीएचडी (AICE JRF/SRF) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक ICAR परीक्षा वेबसाइट के जरिए चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
Read more