September 2, 2026

SSC GD Constable Result: ssc.gov.in पर आएगा जीडी कांस्टेबल रिजल्ट, जानें PST और दौड़ के नियम

Sep 02, 2026 04:16 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही ssc.gov.in पर जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 और कट-ऑफ जारी करने वाला है। इस परीक्षा के जरिए कुल 25,487 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

SSC GD Constable Result

SSC जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट

SSC GD Constable Result 2026: सुरक्षा बलों में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (ssc) द्वारा आयोजित जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2026 का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित किया जा सकता है। जो अभ्यर्थी इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आयोग के आधिकारिक वेब पोर्टल ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आसानी से देख पाएंगे।

इस बड़े भर्ती अभियान के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन के कुल 25,487 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।

रिजल्ट के साथ जारी होगी आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट

एसएससी द्वारा रिजल्ट घोषित करने के साथ ही श्रेणी-वार और राज्य-वार कट-ऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। अनारक्षित (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ अंक की पीडीएफ फाइल अलग से जारी की जाएगी। इस लिखित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

अगला चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा

लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थियों को शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PET/ PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट (DME/RME) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आयोजित किया जाएगा। इसलिए जो छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अभी से अपनी शारीरिक फिटनेस और दौड़ का अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।

शारीरिक योग्यता संबंधी नियम (पीएसटी)

लंबाई

पुरुष उम्मीदवार - 170 सेमी.

महिला उम्मीदवार - 157 सेमी.

सीना- पुरुष उम्मीदवार - 80 सेमी. (फुलाकर - 85 सेमी

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET - Physical Test)

पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी। महिला उम्मीदवारों को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी।

एसएससी जीडी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

रिजल्ट घोषित होते ही अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मेरिट लिस्ट देख सकते हैं-

  1. सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज के मुख्य मेनू में "Results" टैब पर क्लिक करें।
  2. रिजल्ट सेक्शन के अंतर्गत "Constable-GD" वाले विकल्प का चयन करें।
  3. इसके बाद "SSC GD Constable Result 2026 / Merit List PDF" वाले एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और नाम वाली पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। आप Ctrl + F का उपयोग करके अपना रोल नंबर (Roll Number) या नाम (Name) खोज सकते हैं।
  5. भविष्य की शारीरिक परीक्षा के लिए इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की फर्जी खबर पर विश्वास न करें और पल-पल के अपडेट के लिए नियमित रूप से केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही विजिट करें।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें