Sep 02, 2026 07:58 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

UPSC Success Story: पश्चिम बंगाल की श्वेता अग्रवाल ने सामाजिक तानों और बंदिशों को मात देकर 3 बार UPSC परीक्षा क्रैक की और 2016 में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का अपना सपना पूरा किया।

IAS श्वेता अग्रवाल की सफलता की कहानी
IAS Sweta Agarwal UPSC Success Story: कहा जाता है कि मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में जान होती है। इस कहावत को पूरी तरह सच साबित कर दिखाया है पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की रहने वाली श्वेता अग्रवाल ने। एक साधारण किराना दुकानदार की बेटी श्वेता का जन्म एक ऐसे रूढ़िवादी माहौल में हुआ था, जहां लड़कियों की शिक्षा से ज्यादा उनके घरेलू कामों और शादी पर जोर दिया जाता था। लेकिन श्वेता ने अपनी मेहनत, मजबूत इरादों और लगन के दम पर न केवल समाज के तानों का करारा जवाब दिया, बल्कि यूपीएससी (UPSC) जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षा को तीन बार पास करके IAS अफसर बनने का कीर्तिमान स्थापित किया।
जब रिश्तेदारों ने कहा- 'पढ़-लिखकर क्या करोगी'
श्वेता के परिवार में लड़कियों की शिक्षा को तवज्जो नहीं दी जाती थी। हालांकि, उनके माता-पिता ने सामाजिक दबावों के बावजूद अपनी बेटी की क्षमता पर भरोसा जताया और उनका दाखिला एक अच्छे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कराया। श्वेता ने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कोलकाता के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया। वह अपने परिवार में ग्रेजुएशन करने वाली पहली लड़की थीं।
ग्रेजुएशन के दौरान ही रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने उन्हें ताने देने शुरू कर दिए। लोगों का कहना था, "पढ़-लिखकर क्या करोगी, अंत में तो चौका-बर्तन ही संभालना है"। इन अपमानजनक शब्दों ने श्वेता के हौसले को तोड़ने के बजाय उनके भीतर कुछ बड़ा कर दिखाने और अफसर बनने की जिद पैदा कर दी।
कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी
कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद श्वेता को एक अच्छी कंपनी में नौकरी मिल गई थी। लेकिन उनके मन में हमेशा से देश सेवा करने और प्रशासनिक अधिकारी बनने की तड़प थी। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी बनी-बनाई नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं। इस दौरान समाज और रिश्तेदारों की तरफ से शादी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था, लेकिन श्वेता अपने लक्ष्य पर अडिग रहीं।
तीन बार पास की UPSC परीक्षा, नहीं मानी हार
श्वेता की सफलता का सफर निरंतर प्रयास और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण है। पहला प्रयास 2013 में श्वेता ने ऑल इंडिया 497वीं रैंक हासिल की और उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के लिए हुआ। दूसरा प्रयास में उन्होंने अपनी रैंक में सुधार किया और 141वीं रैंक लाकर वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुनी गईं। तीसरा प्रयास 2016 में आईपीएस बनने के बावजूद श्वेता का असली सपना आईएएस बनने का था। उन्होंने दोबारा कड़ी मेहनत की और 2016 की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक (AIR 19) हासिल कर पूरे वेस्ट बंगाल में टॉप किया। श्वेता की यह कहानी देश की उन लाखों बेटियों के लिए एक जीवंत प्रेरणा है जो बंदिशों को तोड़कर आसमान छूने का जज्बा रखती हैं।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स
Hindi Newsकरियर न्यूज़बेटी के पैदा होने पर समाज ने मारे ताने, UPSC पास कर IAS बनकर दिया करारा जवाब
See Less