Sep 01, 2026 06:53 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

IIT Delhi Admission without JEE: IIT दिल्ली ने बिना JEE स्कोर के एडवांस सर्टिफिकेट इन AI प्रोडक्ट मैनेजमेंट एंड लीडरशिप कोर्स लॉन्च किया है। इसमें ग्रेजुएट्स ऑनलाइन आवेदन कर देश के प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई कर सकते हैं।

IIT दिल्ली AI कोर्स
IIT Delhi Free AI Course: देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शुमार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने छात्रों, नए ग्रेजुएट्स और नौकरीपेशा युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और अनूठा अवसर पेश किया है। आईआईटी ने अपने कंटीन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) के तहत एडवांस सर्टिफिकेट इन AI प्रोडक्ट मैनेजमेंट एंड लीडरशिप सर्टिफिकेशन कोर्स लॉन्च किया है। इस कोर्स की सबसे प्रमुख और आकर्षक बात यह है कि इसमें दाखिला पाने के लिए अभ्यर्थियों को JEE Main या JEE Advanced स्कोर की आवश्यकता नहीं है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को https://ceppay.iitd.ac.in/ पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2026 तय की गई है।
कौन कर सकता है इस नए AI कोर्स में आवेदन?
यह नया प्रोग्राम उन छात्रों, करियर की शुरुआत कर रहे युवाओं और अनुभवी मैनेजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो तेजी से उभरती आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना एक सफल करियर बनाना चाहते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: इस कोर्स के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय जैसे- इंजीनियरिंग, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या मैनेजमेंट में न्यूनतम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
कोई प्रवेश परीक्षा नहीं: दाखिले के लिए किसी भी प्रकार की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा या जेईई स्कोर मांगा नहीं गया है। अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि, प्रोफाइल और आवेदन फॉर्म के आधार पर किया जाएगा।
कोर्स की मुख्य विशेषताएं और सिलेबस
यह प्रोग्राम 6 महीने की अवधि वाला एक आधुनिक ऑनलाइन/हाइब्रिड लर्निंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम है। इस पूरे कोर्स के दौरान छात्रों को आईआईटी दिल्ली के अनुभवी प्रोफेसरों और उद्योग जगत के टॉप एक्सपर्ट्स द्वारा लाइव ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से पढ़ाया और ट्रेन किया जाएगा।
सर्टिफिकेट और करियर में मिलने वाले बड़े अवसर
इस 6 महीने के कोर्स को पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को IIT दिल्ली द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ कम्पलीशन प्रदान किया जाएगा। मौजूदा डिजिटल युग में लगभग हर छोटी-बड़ी टेक कंपनी अपने प्रोडक्ट्स में एआई को शामिल कर रही है, जिससे एआई प्रोडक्ट मैनेजर, टेक प्रोडक्ट लीड और डेटा प्रोडक्ट मैनेजर जैसे पदों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। ऐसे में आईआईटी दिल्ली का यह एडवांस सर्टिफिकेट छात्रों को बड़ी कंपनियों में आकर्षक सैलरी पैकेज और नेतृत्व वाले पदों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।
इच्छुक छात्र और प्रोफेशन्ल्स समय गंवाए बिना आईआईटी दिल्ली के आधिकारिक पोर्टल या उनके एजुकेशन पार्टनर पर जाकर इस प्रोग्राम की तिथियों को चेक कर सकते हैं और अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स