UGC NET June 2026 Result OUT: एनटीए यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 0.70 फीसदी, असिस्टेंट प्रोफेसर व पीएचडी के लिए 7.56 फीसदी पास हुए हैं।
UGC NET June 2026 Result OUT: एनटीए ने शुक्रवार रात यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे परिणाम का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। नतीजों के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। एनटीए ने परीक्षा 87 विषयों की आयोजित की थी लेकिन नतीजे 84 विषयों के घोषित हुए हैं। शेष 3 विषयों अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों का रीएग्जाम सितंबर 2026 में होगा। इन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई त्रुटियों की शिकायतें मिलने के बाद NTA ने इनकी परीक्षा दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया था। इन विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट रीएग्जाम के बाद जारी किए जाएंगे।
एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून 2026 और 05 जुलाई 2026 को किया गया था। देश भर के 286 शहरों में स्थित 655 परीक्षा केंद्रों पर इस कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा का मकसद जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता देना और पीएचडी कोर्स में दाखिले के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है।
84 विषयों के लिए कुल पंजीकृत उम्मीदवारों की डिटेल्स -
कुल पंजीकृत उम्मीदवार: 7,73,806
महिला उम्मीदवार: 4,30,195 (55.59%)
पुरुष उम्मीदवार: 3,43,575 (44.40%)
थर्ड जेंडर : 36 (0.01%)
परीक्षा परिणाम कैसा रहा (84 विषय)
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार - 6,07,151
JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य उम्मीदवार: 4,241 (0.70 फीसदी)
सहायक प्रोफेसर और पीएचडी (PhD) प्रवेश के लिए योग्य उम्मीदवार:45,904 (7.56 फीसदी)
केवल पीएचडी (PhD only) के लिए योग्य उम्मीदवार: 97,434 (16.05 फीसदी)
इससे पहले NTA ने 84 विषयों की प्रोविनजल आंसर-की , प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के रिकॉर्ड किए गए जवाबों को 16 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया था ताकि उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकें। प्राप्त चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्यापन किया गया और अंतिम रूप से तैयार उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम जारी किया गया है।
UGC NET 2026 रिजल्ट और फाइनल आंसर की कैसे चेक करें?
UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध UGC NET 2026 Result, Final Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
Submit पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट को चेक करके डाउनलोड कर लें।
भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
CSIR-NET और ICAR AIEEA (PG) एवं AICE (PhD) 2026 की फाइनल आंसर की और रिजल्ट भी इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे।