August 30, 2026

ITI पास युवाओं के लिए BHEL में अप्रेंटिसशिप का मौका, 12 सितंबर तक करें आवेदन

ITI पास युवाओं के लिए BHEL में अप्रेंटिसशिप का मौका, 12 सितंबर तक करें आवेदन

ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का मौका Image Credit source: Getty image

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. BHEL की तिरुचिराप्पल्लि यूनिट ने अप्रेंटिसशिप के 380 पदों पर आवेदन शुरू किए हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना होगा. चयन ITI और शैक्षणिक योग्यता में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. चयनित युवाओं को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और इस दौरान ट्रेड के अनुसार हर महीने 10,560 से 11,040 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

9 ट्रेड में 380 सीटें

BHEL की इस भर्ती में कुल 9 ट्रेड शामिल हैं. इनमें फिटर के 125, वेल्डर के 115, इलेक्ट्रीशियन के 30, टर्नर के 20 और मशीनिस्ट के 20 पद हैं. फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मोटर मैकेनिक और मैकेनिक R&AC के चयनित अभ्यर्थियों को 11,040 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलेगा. वहीं वेल्डर और COPA ट्रेड के लिए स्टाइपेंड 10,560 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से नियमित फुलटाइम ITI कोर्स किया होना चाहिए. वेल्डर ट्रेड में NCVT ट्रेड सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उम्र 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट मिलेगी.

मेरिट से होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन क्वालिफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से होगा. पहले अप्रेंटिसशिप कर चुके या वर्तमान में अप्रेंटिसशिप कर रहे युवा इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे. चयन के बाद एक साल की ट्रेनिंग होगी.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन के लिए पहले apprenticeshipindia.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद BHEL तिरुचिराप्पल्लि के आवेदन पोर्टल trichy.bhel.com पर जाकर फॉर्म भरना होगा. उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक जानकारी, ट्रेड, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार, फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 है.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button