September 17, 2026

Fact Check: राहुल और प्रियंका गांधी के साथ नाश्ते की टेबल पर खरगे को जगह न देने का दावा गलत, तस्वीर फेक है

सोफे पर अकेले बैठे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की वायरल तस्वीर एडिटेड है। ओरिजिनल तस्वीर में खरगे हैं ही नहीं। इसमें सिर्फ राहुल और प्रियंका गांधी मलेशिया के प्रधानमंत्री और अधिकारियों के साथ नाश्ता करते हुए द‍िख रहे हैं। Read more

September 17, 2026

20 हजार रुपये में Waterproof Phone चाहिए? जानें टॉप ऑप्शन

Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom सैमसंग A33, A34 5G भी IP67 रेटिंग के साथ उपलब्ध. स्मार्टफोन खरीदते समय कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के साथ अब पानी और डस्ट प्रोटेक्शन भी काफी मायने रखता है. खासकर बारिश के मौसम में फोन के पानी के संपर्क में आने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में नया फोन खरीदते समय फोन की IP रेटिंग भी जरूर देखनी चाहिए, IP रेटिंग से पता चलता है कि डिवाइस धूल और पानी से कितनी सुरक्षा देता है. बारिश में फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है. अच्छी बात यह है कि अब मिड-रेंज सेगमेंट में भी IP68 और IP69 रेटिंग वाले स्मार्टफोन मिल रहे हैं. तो आइए जानते हैं कि 20 हजार रुपये में Waterproof Phone के टॉप ऑप्शन कौन-से हैं.  Read more

September 17, 2026

Balaghat Children Death: 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- दीये जलाने से फुर्सत मिले तो..

Balaghat Children Death: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट जिले (Balaghat District) के दूर-दराज आदिवासी इलाकों में बच्चों की मौत और बड़ी संख्या में बीमार बच्चों (Sick Children) के अस्पताल पहुंचने का मामला लगातार चर्चा में है। पिछले कुछ महीनों में प्रभावित इलाके में 30 से ज्यादा बच्चों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, बड़ी संख्या में बच्चों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक चार गांवों में किए गए स्वास्थ्य सर्वे के बाद 486 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से कुछ मरीज का अब भी इलाज किया जा रहा है। मामले को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट में दायर जनहित याचिका में बच्चों की मौत के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं, दूषित पेयजल और पोषण से जुड़े मुद्दे उठाए गए हैं। Read more

September 17, 2026

IIIT ऊना और NIT पटना में एमओयू: शिक्षा-रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा, कई क्षेत्रों में सहयोग करेंगे दोनों संस्थान; 5 साल रहेगा प्रभावी - Una News

एमओयू साइन करने के दौरान ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो मनीष गौर व एनआईटी पटना के असिस्टेंट डीन (एकेडमिक) डॉ. अंकुर कुमार। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना ने एक समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं। इसका मकसद शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त रिसर्च, इनोवेशन और छात्रों के विकास को मजबूत करना है। Read more

September 17, 2026

Nagma कौन थी? सोते वक्त पति ने काट डाला सिर-लाश संग सोया, 12 साल पहले की थी भतीजी से Love Marriage

Updated: Thursday, September 17, 2026, 14:47 [IST] Hardoi Nagma Murder Case: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक पति पर अपनी पत्नी की सोते समय हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया। वारदात के बाद उसने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस के पहुंचने तक कमरे में बैठा रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। Read more

September 17, 2026

AI से गेमिंग जोन तक... ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में दिखेगा यूपी के खेलों का नया चेहरा

UP Sports: उत्तर प्रदेश में खेलों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर आएंगे. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4.0' में पहली बार प्रदेश का खेल विभाग अपना विशेष पवेलियन लगाएगा. करीब 200 वर्ग मीटर में तैयार किए जा रहे इस पवेलियन में उत्तर प्रदेश के खेल क्षेत्र की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा. Read more