September 17, 2026

Mandakini Throwback: 16-17 फिल्मों के लिए नहीं मिले पैसे, राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी ने याद किए स्ट्रगल डेज

Mandakini Throwback: 16-17 फिल्मों के लिए नहीं मिले पैसे, राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी ने याद किए स्ट्रगल डेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी

Actress Mandakini Throwback: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी 90s के दशक की सेंसेशन रही हैं. एक्ट्रेस का करियर भले ही छोटा रहा लेकिन उन्होंने कुछ फिल्मों के जरिए ही खूब नाम कमाया. वे उस दौरान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थीं. लेकिन राम तेरी गंगा मैली फिल्म में उनके इंटिमेट सीन्स ने उन्हें और भी ज्यादा हाइलाइट कर दिया था. इस दौरान उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स भी आए. लेकिन अब एक्ट्रेस ने उस दौरान के स्ट्रगल्स के बारे में बात की है. उन्होंने बताया है कि उन्हें कई फिल्मों में काम करने के पैसे तक नहीं दिए गए.

एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने फिल्मों में काम करते हुए खूब एंजॉय किया. एक्ट्रेस के मुताबिक उस दौरान सेट के माहौल से लेकर फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट्स तक सबकुछ काफी इनफॉर्मल रहता था. यही वजह थी कि मंदाकिनी को उस दौर में पैसों के मामले में नुकसान भी झेलना पड़ा.

मंदाकिनी ने क्या कहा?

फिल्मों में अपने दौर को याद करते हुए मंदाकिनी ने हालिया बातचीत के दौरान कहा- मैंने फिल्मों को खूब एंजॉय किया. वे सभी काफी अच्छी होती थीं. उन फिल्मों में काम करने वाले लोग भी काफी मददगार होते थे. उस दौरान माहौल कापी घरेलू लगता था. सभी साथ बैठकर खाते थे. वहीं किसी भी एक्टर से मिलने के लिए या किसी भी बड़ी शख्सियत से संपर्क बनाने के लिए किसी परमीशन की जरूरत नहीं होती थी. कोई भी किसी के कमरे में जा सकता था और आसानी से घुल-मिल सकता था. सबकुछ घर जैसा लगता था. ये अनऔपचारिकता रोज की दिनचर्या से अलग फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से लेकर पेमेंट पर बात करने तक को लेकर रहती थी.

16-17 फिल्मों के लिए नहीं मिले पैसे

मंदाकिनी ने आगे कहा- फिल्मों में उस दौरान कॉन्ट्रैक्ट्स काफी इनफॉर्मल रहते थे. लोग कहते थे आओ मेरी फिल्म साइन कर लो. इसके बाद कुछ फिल्मों के लिए आपको पैसे मिलते थे वहीं कुछ फिल्मों के लिए आपको पैसे नहीं भी मिलते थे. ये भी होता ही रहता था. कई दफा तो मुझसे फिल्म में कुछ दिन बिना पैसों के काम करने को कहा गया था और कई मौकों पर मैंने हामी भी भर दी थी. वे 15 दिन के लिए बिना पैसे के काम करने को कहते थे लेकिन इससे मुझे कोई दिक्कत नहीं थी. मुझे हालांकि कई फिल्मों के लिए पूरे पैसे मिले लेकिन 16-17 फिल्में ऐसी भी थीं जिनके लिए मुझे कोई पैसे नहीं मिले. ये वो फिल्में थीं जो या तो अधूरी रह गईं या रिलीज नहीं हो सकीं या कुछ ऐसे केस भी थे जिसमें फाइनल पेमेंट कभी क्लियर नहीं हो सकी. कई केसेज होते थे जिसमें कुछ पैसे मिले लेकिन अंत में जाकर फाइनल पेमेंट नहीं मिली.

ये भी पढ़ें- दाऊद संग वायरल हुई फोटो पर पहली बार बोलीं मंदाकिनी, दुबई बुलाने की बात को लेकर किया बड़ा खुलासा

किन फिल्मों का हिस्सा रहीं मंदाकिनी?

मंदाकिनी की बात करें तो साल 1985 में मेरे साथी फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि साल 1986 में राम तेरी गंगा मैली हो गई फिल्म से उन्हें अपार सफलता मिली थी. इसके बाद उन्होंने जीवा, आग और शोला, जाल, लोहा, परम धरम, हवालात, मारधाड़, जीते हैं शान से, मालामाल, तेजाब, दुश्मन, तकदीर का तमाशा, नाच गोविंदा नाच और जोरदार जैसी फिल्मों में काम किया था. 10-12 साल के करियर में उन्होंने कई फिल्में कीं. साल 1990 में उन्होंने शादी कर ली थी इसके कुछ साल बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के साथ ही उन्होंने भारत को भी अलविदा कह दिया था. हालांकि कुछ साल पहले एक्ट्रेस वापिस भारत आ चुकी हैं और उनके फिल्म कमबैक की भी खबरें आती रहती हैं.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button