
BPL में मैच फिक्सिंग (फोटो-BCB)
BPL Match Fixing: बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 11वें और 12वें सीजन में मैच फिक्सिंग की जांच के बाद चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक मो. अब्दुल कायूम राशिद और दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी मो. अमीन खान पर आरोप तय कर दिए गए हैं. दोनों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है और उन्हें नोटिस मिलने के 14 दिन के अंदर जवाब देने का मौका दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि इन दोनों पर क्या गंभीर आरोप लगे हैं?
मो. अब्दुल कायूम राशिद पर 4 बड़े आरोप
चटगांव रॉयल्स के पूर्व मालिक मो. अब्दुल कायूम राशिद पर आरोप है कि उन्होंने मैच का नतीजा फिक्स करने की कोशिश की. राशिद पर आरोप है कि उन्होंने करप्शन का ऑफर मिलने पर भी रिपोर्ट नहीं की. यही नहीं इस अधिकारी ने जांच में सहयोग भी नहीं किया. मो. अब्दुल कायूम राशिद ने फोरेंसिक जांच के लिए मोबाइल फोन नहीं दिया और जांच में बाधा भी डाली.
FIXING SCANDAL ⚠️
Two individuals linked to the Bangladesh Premier League have been charged by the BCB for alleged breaches of the ICC Anti-Corruption Code
• Md. Abdul Kayum Rashed — Former owner, Chattogram Royals • Md. Amin Khan — Former team official, Durbar Rajshahi
The pic.twitter.com/qdSHF4Mv4B
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 17, 2026
अमीन खान पर ये आरोप
दरबार राजशाही के पूर्व टीम अधिकारी मो. अमीन खान पर भी आरोप है कि उन्होंने मैच फिक्सिंग या मैच को प्रभावित करने की कोशिश की. यही नहीं उन्होंने किसी खिलाड़ी या दूसरे शख्स को करप्शन में शामिल होने का भी प्रयास किया. अमीन खान ने भी जांच में सहयोग नहीं किया और उन्होंने जरूरी मैसेज को डिलीट किया. ऐसा पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश प्रीमियर लीग के किसी अधिकारी या खिलाड़ियों पर ऐसे आरोप लगे हों. पहले भी ऐसा हो चुका है. अब इन दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक प्रक्रिया चलेगी और सजा तय होगी.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More