
एन चंद्रशेखरनImage Credit source: PTI
टाटा ग्रुप से फिलहाल टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की विदाई टल गई है. टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने गुरुवार को एन चंद्रशेखरन को एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर 5 साल का नया कार्यकाल देने को मंज़ूरी दे दी. ग्रुप की होल्डिंग कंपनी को लिस्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी. इसका मतलब ये है कि चंद्रशेखरन IPO की तैयारी में अहम भूमिका निभाएंगे.
एन चंद्रशेखरन को एक्सटेंशन के अलावा टाटा संस के बोर्ड ने कंपनी की लिस्टिंग को भी मंजूरी दे दी है. हालांकि, होल्डिंग कंपनी में बहुमत हिस्सेदारी रखने वाले कई टाटा ट्रस्ट, चेयरमैन के तौर पर चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को चुनौती दे सकते हैं. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को घोषणा की थी कि 20 फरवरी, 2027 को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने पर वे तीसरा कार्यकाल नहीं लेंगे.
नोएल टाटा ने किया था विरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और टाटा संस के डायरेक्टर नोएल टाटा ने फरवरी में हुई बोर्ड मीटिंग में चंद्रशेखरन के प्रस्तावित तीसरे कार्यकाल का विरोध किया था. लोगों ने बताया कि नोएल अभी भी लीडरशिप में बदलाव के पक्ष में हैं. टाटा ट्रस्ट्स के पास कुल मिलाकर टाटा संस की लगभग 66% हिस्सेदारी है.
टाटा ट्रस्ट्स सबसे बड़ा शेयरहोल्डर
मामले से जुड़े लोगों का कहना था कि आखिरकार चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर समेत टॉप मैनेजमेंट का चुनाव बहुमत वाले शेयरहोल्डर की पसंद से तय होगा. इस मामले में, बहुमत वाली हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास है, जिसका का प्रतिनिधित्व टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा करते हैं. दो मुख्य टाटा ट्रस्ट्स में से एक, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) ने भी सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह चंद्रशेखरन के दोबारा नियुक्ति के लिए खुद को पेश न करने के फैसले का सम्मान करता है.
ये भी पढ़ें- टाटा ग्रुप में बड़ा मोड़! एन. चंद्रशेखरन ने दिया पद छोड़ने का संकेत, NRC करेगी फैसला बदलने की गुजारिश

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More