August 3, 2026
IIT हैदराबाद में शानदार स्वागत, लेकिन हॉस्टल ने बिगाड़ा पहला हफ्ता! जापानी छात्रा की हैरान करने वाली आपबीती
IIT हैदराबाद की जापानी छात्रा हीरो ने वीडियो में अपना अनुभव बताया। शानदार स्वागत के बाद भी हॉस्टल में खराब सुविधाओं और मच्छरों से उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। इस वीडियो ने IIT हॉस्टलों की सुविधाओं पर बहस छेड़ दी है।इस वक्त सोशल मीडिया पर एक जापानी स्टूडेंट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हीरो नाम की यह स्टूडेंट खुद को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद की पहली जापानी स्टूडेंट बताती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर भारत में अपने पहले हफ्ते के अनुभव बताए हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे शानदार स्वागत के बाद हॉस्टल में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ये वीडियो वायरल होने के बाद IIT के हॉस्टलों की सुविधाओं पर बहस छिड़ गई है।
Read more