August 14, 2026

आज कुछ देर में लॉन्‍च होगा Mahindra Scorpio N Pickup, क्‍या होगी खासियत? - mahindra scorpio n pickup global debut today engine features and price

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से आज कुछ देर में Scorpio N के Pickup वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। किस कीमत पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Mahindra Scorpio N Pickup को आज कुछ देर बाद लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस पिकअप में किस तरह के फीचर्स को दिया जा सकता है। कितना दमदार इंजन मिल सकता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगा Mahindra Scorpio N Pickup

महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो एन को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। आज कुछ देर बाद इस एसयूवी के पिक अप वर्जन को भी भारत में लॉन्‍च किया जाएगा।

टीजर से मिली जानकारी

निर्माता की ओर से इस पिकअप को लॉन्‍च करने से पहले टीजर को जारी किया गया है। जिसमें दिखाई गई यूनिट से कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। यह सामने की ओर से तो महिंद्रा स्‍कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की तरह ही दिखाई दे रही है। जिसमें महिंद्रा का नया लोगो, एलईडी डीआरएल, डबल कैब लेआउट, रूफ रेल, बड़े अलॉय व्‍हील, पीछे की ओर सी आकार में टेल लाइट, नया डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, अपडेट किया गया इंटीरियर साथ ही इसमें Toyota Hilux की तरह ही कार्गो बेड दिया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

टीजर से इसके डिजाइन के साथ ही फीचर्स की जानकारी मिली है। जिस तरह इसका डिजाइन स्‍कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की तरह है, उसी तरह से इसमें फीचर्स को भी दिया जा सकता है। इसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 540 डिग्री व्‍यू कैमरा, फिजिकल एसी कंट्रोल, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स ही मिल सकते हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से पिक अप में भी एसयूवी की तरह ही दो लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्‍प को ही दिया जा सकता है। जिसके साथ इसे छह स्‍पीड का मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्‍प भी मिल सकता है। एसयूवी की तरह ही पिक अप को भी ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

महिंद्रा की ओर से जब इसे कुछ देर बाद लॉन्‍च कर दिया जाएगा। तभी इसकी कीमत की सही जानकारी भी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 18 से 20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है।