Hariyali Teej Kab Hai: हरियाली तीज हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं, सजती-संवरती हैं और मेहंदी लगाती हैं. इस दिन गीत गाया जाता है और निर्जला व्रत भी रखा जाता है. इस व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है.
Published byNamrata Mohanty
Hariyali Teej Kab Hai: हरियाली तीज हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं, सजती-संवरती हैं और मेहंदी लगाती हैं. इस दिन गीत गाया जाता है और निर्जला व्रत भी रखा जाता है. इस व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/14/hariyali-teej-kab-hai-2026-08-14-09-59-10.jpg)
Hariyali Teej Kab Hai Photograph: (ai generated)
Hariyali Teej Kab Hai: सनातन धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए कई व्रत-उपवासों का प्रावधान है. इन्हीं में से एक हरियाली तीज भी है. हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है. यह व्रत अखंड सौभाग्यवती के लिए रखा जाता है. इस दिन उनकी लंबी आयु की कामना की जाती है. सभी सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती और शिव जी की विधिवत पूजा करती है. यह व्रत भारत के उत्तर और पूर्वी राज्यों जैसे बिहार, यूपी, राजस्थान, दिल्ली में मनाया जाता है. हरियाली तीज खुशियों का पर्व भी होता है. जिस प्रकार महिलाएं करवा चौथ पर खूब सजती संवरती है बिल्कुल उसी प्रकार हरियाली तीज पर भी महिलाएं हरी चुड़ियां, साड़ी और सोलह-श्रृंगार करती है. इस साल हरियाली तीज की तारीख को लेकर कंफ्यूजन है कि ये 14 को है या फिर 15 को. चलिए आपको इस आर्टिकल में सही तारीख बताते हैं.
हरियाली तीज कब की है? (hariyali teej kab ki hai)
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त, 2026 को शनिवार के दिन रखा जाएगा. इस दिन पर ही श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पड़ रही है. बता दें कि तृतीया तिथि का प्रारंभ आज 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर हो रहा है. वहीं, इस तिथि का समापन 15 अगस्त 2026 को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज कल मनाई जाएगी.
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: राहु के साथ मंगल का संयोग! क्या इस महागोचर से आएगी प्रलय? इन 3 राशियों पर दिखेगा प्रभाव
हरियाली तीज शुभ मुहूर्त
हरियाली तीज पर पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 29 से लेकर सुबह 09:08 बजे तक रहने वाला है.
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:23 से लेकर 05:08 मिनट तक
- प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:45 से लेकर 05:52 तक
- अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:52 से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक
- विजय मुहूर्त- दोपहर 02:27 से दोपहर 03:18 तक
- गोधूलि मुहूर्त- शाम 06:44 से 07:06 तक
- अमृत काल- रात्रि 08:18 से रात्रि 09:53 तक
हरियाली तीज 2026 के शुभ योग
इस वर्ष हरियाली तीज पर 3-3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इस दिन शिव, सिद्ध और रवि योग बनेंगे. इन तीनों को ही अत्यंत शुभ माना जाता है. 15 अगस्त की सुबह से लेकर 16 अगस्त को सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक इन योगों का प्रभाव रहेगा. रवि योग सुबह 5 बजकर 52 मिनट से लेकर 16 अगस्त की सुबह 3:25 तक रहेगा. इस दिन शिव योग का निर्माण सुबह 7 बजकर 9 मिनट से होगा.
हरियाली तीज महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत माता पार्वती ने रखा था. इस पावन तिथि पर माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी और इसके बाद ही भगवान शिव ने उन्हें स्वीकार किया था. सावन के महीने में चारों तरफ हरियाली होती है. इसलिए, इस तीज को हरियाली तीज का नाम दिया जाता है. हरियाली तीज का त्योहार भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतिक है. इस दिन महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं व सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं. महिलाएं नए वस्त्र, खासतौर पर हरी साड़ी में सजधज कर अपने मायके जाती हैं और तीज के गीत गाते हुए हर्षोल्लास के साथ झूला झूलने का आनंद लेती हैं.
ये भी पढ़ें- Sawan 2026: कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए क्यों जाते हैं श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर मंदिर? जानें पौराणिक कथा
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें