Bihar STET Notification 2026: बिहार बोर्ड ने STET 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
Bihar STET Notification 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। फीस भी इसी अवधि के दौरान जमा होगी। एप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://stateregistration.cbtexam.in पर जाना होगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को लाइफटाइम के लिए वैद्य प्रमाण पत्र मिलेगा, जो उन्हें आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का सीधा मौका देगा। एक से ज्यादा शिफ्टों में परीक्षा होने के कारण अंकों के निर्धारण के लिए नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
यहां पढ़ें खास बातें
एसटीईटी पेपर 1 (माध्यमिक - कक्षा 9वीं व 10वीं) के विषय
पेपर 1 के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी:
सामान्य विषय: हिन्दी, उर्दू, संस्कृत, बंगला, मैथिली, फारसी, भोजपुरी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान।
अन्य विषय: शारीरिक शिक्षा, संगीत, ललित कला, नृत्य, विशेष विद्यालय अध्यापक
एसटीईटी पेपर 2 (उच्च माध्यमिक - कक्षा 11वीं व 12वीं) के विषय
पेपर 2 के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी:
हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बंगला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जंतु विज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान, वाणिज्य, कंप्यूटर साइंस, कृषि, संगीत
आयु सीमा (01.08.2026 को)
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। कोटिवार अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:
अनारक्षित (पुरुष): 37 वर्ष
अनारक्षित (महिला): 40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला): 40 वर्ष
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला): 40 वर्ष
अनुसूचित जाति (पुरुष/महिला): 42 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला): 4
पेपर 1 (माध्यमिक) के लिए योग्यता
सामान्य विषयों के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर (PG) डिग्री तथा बी.एड. (B.Ed.) होना आवश्यक है।
अथवा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नियमों के तहत 45% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर तथा बी.एड. डिग्री।
अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से चार वर्षीय बी.ए.एड. / बी.एस.सी.एड. की डिग्री
पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) के लिए योग्यता
सामान्य विषयों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री तथा बी.एड. (B.Ed.) होना आवश्यक है।
अथवा न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा बी.एड. डिग्री (NCTE नियमों के तहत)।
अथवा न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा मान्यता प्राप्त संस्थान से चार वर्षीय बी.ए.एड. / बी.एस.सी.एड. डिग्री।
अथवा न्यूनतम 55% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातकोत्तर तथा तीन वर्षीय एकीकृत बी.एड.-एम.एड.
कंप्यूटर साइंस के लिए बी.एड. से छूट
कंप्यूटर साइंस (विषय कोड 227) के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बी.एड. की योग्यता अनिवार्य नहीं है।
इसके लिए योग्यता न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी) या समकक्ष डिग्री/डिप्लोमा, अथवा एम.एससी. (कंप्यूटर साइंस)/एमसीए , अथवा डीओईएसीसी (DOEACC) 'ए' या 'बी' लेवल के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
माध्यमिक लेवल (पेपर 1) विषय समूह (सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन)
गणित: स्नातक स्तर पर गणित के साथ भौतिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कंप्यूटर साइंस/रसायन शास्त्र/सांख्यिकी में से कोई दो विषय पढ़े होने चाहिए
विज्ञान: स्नातक स्तर पर जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और रसायन शास्त्र पढ़ा होना चाहिए, अथवा बायो-टेक्नोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी योग्यता होनी चाहिए
सामाजिक विज्ञान: स्नातक स्तर पर सहायक विषय/प्रतिष्ठा विषय के अंतर्गत इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र में से किसी दो विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसमें एक विषय इतिहास या भूगोल अवश्य होना चाहिए।
उच्च माध्यमिक लेवल (पेपर 2) विषय समूह (सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन)
स्नातकोत्तर स्तर पर निम्नलिखित विषय समूह होने चाहिए
फिजिक्स : फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / एप्लाइड फिजिक्स / न्यूक्लियर फिजिक्स
केमिस्ट्री: केमिस्ट्री / बायो-केमिस्ट्री
इकोनॉमिक्स: इकोनॉमिक्स / एप्लाइड इकोनॉमिक्स / बिज़नेस इकोनॉमिक्स
कॉमर्स: M.Com डिग्री (एप्लाइड/बिज़नेस इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट एलिजिबल नहीं होंगे)
बायोलॉजी : बॉटनी / जूलॉजी / लाइफ साइंसेसज / बायो साइंस / माइक्रो बायोलॉजी / बायो टेक्नोलॉजी / मोलीक्यूलर बायोलॉजी / प्लांट फिजियोलॉजी (बशर्ते स्नातक स्तर पर बॉटनी और जूलॉजी पढ़ा हो)।
मैथ्स : मैथ्स, / एप्लाईड मैथ्स
9. एसटीईटी पेपर पैटर्न
परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे
सब्जेक्ट: 100 अंक
शिक्षण कला एवं अन्य दक्षता: 50 अंक
कुल अंक: 150 अंक
समय अवधि: 150 मिनट (2.5 घंटे)
नकारात्मक अंकन: कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
10. एसटीईटी सिलेबस का लेवल
पेपर-1 (माध्यमिक): राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम
पेपर-2 (उच्च माध्यमिक): राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू स्नातकोत्तर (Post Graduate) स्तरीय पाठ्यक्रम।
11. एसटीईटी पासिंग मार्क्स
सामान्य वर्ग (General): 50% (75 अंक)
पिछड़ा वर्ग (BC): 45.5% (68.25 अंक)
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 42.5% (63.75 अंक)
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 40% (60 अंक)
दिव्यांग (Divyang): 40% (60 अंक)
महिला (Women): 40% (60 अंक)
12. आवेदन की फीस
पेपर-I या पेपर-II (एक पेपर के लिए)
सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 960/-रू०
अनुसूचित जाति/अनु० जनजाति/दिव्यांग - 760 रुपये
पेपर-I एवं पेपर-II (दोनों पेपर के लिए)
सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 1440/- रू०
अनुसूचित जाति/अनु० जनजाति/दिव्यांग- 1140/- रू०
13. आवेदन के तीन चरण
प्रथम चरण (पंजीकरण): मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा।
द्वितीय चरण (फॉर्म भरना): व्यक्तिगत विवरण और शैक्षणिक योग्यता दर्ज कर फॉर्म भरना होगा।
तृतीय चरण (परीक्षा शुल्क का भुगतान): नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना होगा।
रंगीन फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करना
फोटोग्राफ: हाल ही का खींचा हुआ रंगीन फोटो (साइज: 20 KB से 100 KB, डाइमेंशन: 3.5 सेमी × 4.5 सेमी)। बैकग्राउंड सफेद या हल्के रंग का होना चाहिए। सिर पर टोपी, कपड़ा या आंखों पर काला चश्मा नहीं होना चाहिए।
हस्ताक्षर: सफेद कागज पर काली स्याही से किया गया हस्ताक्षर (साइज: 10 KB से 50 KB)।
14. अपलोड किए जाने वाले सेल्फ एड्रेस्ड प्रमाण पत्र
मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के लिए)
इंटर (12वीं) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
स्नातक (Graduation) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
स्नातकोत्तर (Post Graduation) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र (पेपर-2 के लिए)
बी.एड. (B.Ed.) का प्रमाण पत्र एवं अंक पत्र
अन्य शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (यदि हो तो)
सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत आवासीय प्रमाण पत्र (बिहार के स्थायी निवासियों के लिए)
अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्र
अत्यंत पिछड़ा वर्ग/पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए क्रीमीलेयर रहित प्रमाण पत्र (NCL)
दिव्यांगता का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्राधिकृत प्रमाण पत्र
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्र
15. शिक्षक भर्ती में बैठने की पात्रता
एसटीईटी पेपर-1 पास करने वाले कक्षा 9वीं व 10वीं की शिक्षक भर्ती व पेपर -2 पास करने वाले 11वीं 12वीं की शिक्षक भर्ती में बैठक सकेंगे।
एसटीईटी पास करने वाले अभ्यर्थियों को एसटीईटी पास का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा जिसकी वैधता लाइफटाइम होगी।