
MG Hector Hawk: 26 अगस्त को होगी लॉन्च, ₹21 हजार में कर सकते हैं प्री-बुक
JSW-MG Motor India ने अपनी नई Hector Hawk थ्री-रो SUV का टीजर जारी कर दिया है. कंपनी इसे भारत में 26 अगस्त 2026 को लॉन्च करेगी. SUV के एक्सटीरियर और इंटीरियर की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं. अब यह बात भी साफ हो गई है कि Hector Hawk को चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 के बेस्ड पर तैयार किया गया है. खास बात यह है कि इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. अगर आप इस नई SUV को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे प्री-बुक कर सकते हैं.
नए डिजाइन के साथ आएगी SUV
टीजर में Hector Hawk का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम नजर आ रहा है. इसके फ्रंट में स्प्लिट DRL सेटअप, क्रोम इंसर्ट वाली ब्लैक ग्रिल और बीच में MG का लोगो दिया गया है. इसके साथ LED हेडलैंप और नया स्कल्प्टेड बोनट भी मिलता है.SUV में कॉन्ट्रास्ट कलर की स्किड प्लेट, बड़े डुअल-टोन अलॉय व्हील और बॉडी कलर ORVM दिए गए हैं. पीछे की तरफ रैप-अराउंड LED टेललैंप्स देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इंटीग्रेटेड स्पॉयलर, रियर वाइपर और वॉशर भी दिया गया है.
इसके प्रीमियम लुक को बढ़ाने के लिए विंडो लाइन पर ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश, ब्लैक रूफ, शार्क-फिन एंटीना, रूफ रेल्स और ब्लैक पिलर्स जैसे एलिमेंट मिलते हैं.
बेज कलर में मिलेगा प्रीमियम केबिन
Hector Hawk के इंटीरियर की तस्वीरों में बेज कलर की थीम दिखाई दे रही है. इसमें तीनों रो में एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं. इसके अलावा 2-स्पोक मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन और पूरी तरह डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
सेंटर कंसोल में कप होल्डर्स, आर्मरेस्ट और सामान रखने के लिए अतिरिक्त जगह भी दी गई है. इससे साफ है कि कंपनी ने इस SUV को बड़ी फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है.
पहले आएगी EV, बाद में PHEV
Hector Hawk, MG के नए ADAPT प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाला पहला प्रोडक्शन मॉडल है. माना जा रहा है कि भारत में इसका EV वर्जन पहले लॉन्च किया जाएगा.ग्लोबल मॉडल में 56.7kWh का बैटरी पैक मिलता है और इसकी दावा की गई रेंज करीब 530 KM है. इसके बाद कंपनी इसका PHEV यानी प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी ला सकती है. PHEV मॉडल में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है. यह सेटअप करीब 194 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क दे सकता है.
JSW की Jetour T2 पर भी नजर
JSW की एक और SUV Jetour T2 का भी भारत में इंतजार किया जा रहा है. यह एक प्रीमियम SUV है, जिसकी लंबाई करीब 4.78 मीटर और व्हीलबेस लगभग 2.7 मीटर है. इसमें बॉक्सी और रगेड डिजाइन देखने को मिलता है. भारत में इसे PHEV और पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. पेट्रोल मॉडल में 2.0-लीटर GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ AWD सिस्टम मिल सकता है.
इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.
यह भी पढ़ें- Toyota Urban Cruiser Hyryder Aero Black Edition लॉन्च, रेगुलर मॉडल से कितना अलग?
26 अगस्त को लॉन्च होगी MG Hector Hawk EV? डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में होंगे बड़े बदलाव

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More