August 14, 2026

हावड़ा-मुंबई दुरंतो में 2 करोड़ का सोना पकड़ाया: 7 बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली; महाराष्ट्र ले जा रहे 2 तस्कर दबोचे गए - Raipur News

रायपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच की टीम ने DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) और रेलवे सुरक्षा बल क्राइम ब्रांच की टीम ने हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस से 1.242 किलो सोना जब्त किया है।

ट्रेन के बी-12 कोच में तलाशी के दौरान 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ बताई जा रही है। इस गोल्ड के साथ महाराष्ट्र के सुरेश कुमार और धैर्यशील को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों इस सोने को हावड़ा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे।

जब्त सोने में 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है।

जब्त सोने में 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ शामिल है।

सूचना के बाद के बाद की गई कार्रवाई

दरअसल, आरपीएफ क्राइम ब्रांच नागपुर के निरीक्षक को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में दो लोग सोना लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ क्राइम ब्रांच रायपुर और नागपुर की टीम को डीआरआई नागपुर के अधिकारियों के साथ जांच के लिए लगाया गया।

संयुक्त टीम ने रायपुर से नागपुर के बीच ट्रेन में तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान बी-12 कोच में दो संदिग्ध सुरेश कुमार और धैर्यशील मिले। दोनों को भंडारा-नागपुर के बीच पकड़ लिया गया। दोनों की तलाशी लेने पर 7 सोने के बिस्किट और एक सोने की छड़ मिली। कुल वजन करीब 1.242 किलो था। जांच में इसे विदेशी सोना बताया गया है।

दोनों संदिग्धों को आगे की कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर के हवाले कर दिया गया है।

दोनों संदिग्धों को आगे की कार्रवाई के लिए डीआरआई नागपुर के हवाले कर दिया गया है।

सोना कहां से आया इसकी जांच जारी

डीआरआई नागपुर ने सुरेश कुमार और धैर्यशील के खिलाफ कस्टम एक्ट, 1962 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

अब डीआरआई यह पता लगाने में जुटी है कि सोना कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। एजेंसी इस मामले से जुड़े दूसरे लोगों और सोने की तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

दुबई से बांग्लादेश-नेपाल के रास्ते पहुंचता है सोना

डीआरआई के अनुसार ट्रेनों से छोटे पैमाने पर सोने की खेप पहुंचाई जाती है। तस्करी का सोना दुबई से बांग्लादेश और नेपाल के रास्ते पश्चिम बंगाल पहुंचता है। इसके बाद ट्रेनों के जरिए मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों तक खेप पहुंचाई जाती है। तस्कर छोटी-छोटी खेप के जरिए भेजते हैं।

………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

45 करोड़ दिलाने के नाम पर 1.13 करोड़ ठगे:नकली नोट को असली नोट में बदलने का झांसा दिया, 2 महिला नागपुर से अरेस्ट

1.13 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में 2 महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार

1.13 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में 2 महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में 2 महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों पर लोगों को बड़े निवेश और फंड दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह करीब 15 साल से देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • देवर-भाभी का सेक्स करते वीडियो बनाया: स्टाफ को नौकरी से निकाला तो कारोबारी को ब्लैकमेल किया, पैसे मांगे, सोशल मीडिया पर वायरल किया

    स्टाफ को नौकरी से निकाला तो कारोबारी को ब्लैकमेल किया, पैसे मांगे, सोशल मीडिया पर वायरल किया|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:31
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • स्वतंत्रता दिवस की फाइनल ड्रेस रिहर्सल पूरी: सेंट्रल फोर्सेज समेत 17 प्लाटून परेड में होंगे शामिल, रायपुर में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण

    सेंट्रल फोर्सेज समेत 17 प्लाटून परेड में होंगे शामिल, रायपुर में सीएम साय करेंगे ध्वजारोहण|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 50 आवारा मवेशियों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंच गए ग्रामीण,VIDEO: कहा-फसल बर्बाद कर रहे, साहब के दरवाजे ले आएं हैं, घर में बांधें या व्यवस्था करें

    कहा-फसल बर्बाद कर रहे, साहब के दरवाजे ले आएं हैं, घर में बांधें या व्यवस्था करें|अंबिकापुर (सरगुजा),Ambikapur (Surguja) - Dainik Bhaskar1:05
    • कॉपी लिंक

    शेयर