August 14, 2026

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती शुरू, 13 सितंबर तक करें आवेदन - Haribhoomi

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB JE Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 3993 जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवार 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस, चयन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी।

RRB JE Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026

  • Published: 14 Aug 2026, 09:59 AM IST
  • Last Updated: 14 Aug 2026, 09:59 AM IST

RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 3993 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए।

RRB JE Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?
जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 प्रति माह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

RRB JE Vacancy 2026: उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क कितना है?
RRB JE भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित है।

कैसे होगा RRB JE Selection?
जूनियर इंजीनियर पदों पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें CBT-1, CBT-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं।

CBT-1 में गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

CBT-1 में सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत, OBC और SC उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत तथा ST उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

इसके बाद सफल उम्मीदवार CBT-2 में शामिल होंगे। CBT-2 में 150 प्रश्नों के लिए 150 अंक निर्धारित हैं। अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल जांच भी होगी।

ध्यान रखने वाली बात
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक योग्यता, पदवार पात्रता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें। आवेदन में किसी तरह की गलती से बचने के लिए सभी विवरण सावधानी से भरें और सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।