July 13, 2026
RBI के लक्ष्य से ऊपर पहुंची महंगाई, जून में रिटेल इंफ्लेशन 4.38 फीसदी, क्या बढ़ सकती है आपकी EMI?
देश में जून 2026 के दौरान खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38 फीसदी पर पहुंच गई है. खास बात यह है कि बीते 17 महीनों में पहली बार है ऐसा हुआ है जब महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 4 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर दर्ज की गई है. इससे पहले मई 2026 में खुदरा महंगाई 3.93 फीसदी थी. नए आंकड़ों ने आम लोगों से लेकर अर्थशास्त्रियों तक की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्च और भविष्य की ब्याज दरों पर पड़ सकता है.
Read more