July 13, 2026

Surbhi Jyoti Baby Reveal: सुरभि ज्योति ने दिखाई बेटी की पहली झलक, यूनिक नाम का किया खुलासा| Navbharat Live

Updated On: Jul 13, 2026 | 03:44 PM IST

विज्ञापन

सार

Surbhi Jyoti Daughter Name Reveal: फेमस टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने मां बनने के एक महीने बाद अपनी बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए उसके बेहद खूबसूरत नाम का खुलासा किया है।

Surbhi Jyoti Baby Name

सुरभि ज्योति (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Surbhi Jyoti Viral Post: छोटे पर्दे की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों मां बनने का एक बेहद खूबसूरत और नए सफर का आनंद ले रही हैं। शादी के 2 साल बाद उनके घर में गूंजी नन्हीं किलकारी ने उनके जिंदगी को पूरी तरह से खुशियों से भर दिया है। पिछले महीने मां बनने के बाद से ही उनके फैंस उनकी लाडली का चेहरा देखने और उसका नाम जानने के लिए बेहद उत्सुक थे।

अब जब उनकी नन्हीं परी पूरे 1 महीने की हो गई है, तो एक्ट्रेस ने अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली बेहद भावुक और प्यारी झलक शेयर की है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

सुरभि ज्योति ने शेयर की दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर

सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दुनिया को अपनी नन्हीं राजकुमारी के छोटे-छोटे हाथों की पहली झलक दिखाई है। यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
इसके साथ ही सुरभि ज्योति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक तस्वीर लगाई है, जिसमें उनकी बेटी के नन्हें पैर दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि ने एक बहुत ही सुंदर संदेश भी लिखा है। उन्होंने ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बेटी के नाम की घोषणा की, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

बेटी के अनोखे नाम का मतलब जीत रहा सबका दिल

सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी ने अपनी लाडली का नाम सहर रखा है। यह नाम जितना सुनने में सुंदर लगता है, इसका मतलब उससे भी कहीं ज्यादा गहरा और दिल को छू लेने वाला है। सहर नाम का मतलब होता है सुबह की पहली किरण या भोर का समय।

अपनी बेटी के इस प्यारे नाम का खुलासा करते हुए सुरभि ज्योति ने लिखा कि जैसे सुबह की पहली रोशनी चारों तरफ उजाला फैला देती है, ठीक वैसे ही उनकी बेटी ने आकर उनके पूरे जीवन को रोशन कर दिया है। सुरभि के फैंस को यह नाम बेहद पसंद आ रहा है और लोग कह रहे हैं कि इस प्यारी बच्ची के लिए इससे बेहतर नाम कोई दूसरा नहीं हो सकता था।

कई सितारों ने लुटाया भरपूर प्यार

इस बड़ी और सुखद खुशखबरी के सामने आने के बाद केवल फैंस ही नहीं, बल्कि टीवी जगत के तमाम दिग्गज कलाकार भी इस नए माता-पिता पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। कलर्स टीवी ने इस पोस्ट पर बेहद सुंदर कमेंट करते हुए लिखा कि सहर हो गई है और अब जीवन का एक बहुत ही खूबसूरत नया अध्याय शुरू हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम

इसी के साथ फेमस एक्ट्रेस आरती सिंह और अनीता हसनंदानी ने भी कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी की बौछार करते हुए बच्ची पर अपना ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार लुटाया है।

बता दें कि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने इसी साल 13 जून को अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया था। डिलीवरी के अगले ही दिन इस जोड़े ने एक बेहद खूबसूरत पेस्टल थीम वाला डिजिटल कार्ड अपने फैंस के साथ शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि हमारे घर बेटी आई है और हमारा दिल इस समय केवल आभार और असीमित प्यार से भरा हुआ है।

Follow Navbharatlive whatsapp