July 13, 2026

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तेज गिरावट, सोमवार को सोना ₹1,079 और चांदी ₹3,155 हुई सस्ती - Haribhoomi

Gold-Silver Price Today (13 July 2026): आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹1,079 घटकर ₹1,42,289 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3,155 सस्ती होकर ₹2.17 लाख प्रति किलो पर पहुंची। जानें सभी शहरों के ताजा रेट।

Gold-Silver Price Today (13 july 2026)

Gold-Silver Price: सोना-चांदी में तेज गिरावट, सोमवार को सोना ₹1,079 और चांदी ₹3,155 हुई सस्ती।

  • Published: 13 Jul 2026, 03:43 PM IST
  • Last Updated: 13 Jul 2026, 03:43 PM IST

Gold-Silver Price Today (13 july 2026): आज यानी 13 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमत में 3,155 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है, जिसके बाद इसका भाव घटकर 2.17 लाख रुपये प्रति किलो रह गया है।

वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,079 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद इसका भाव 1,42,289 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा, 22 कैरेट सोना 1,30,337 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,06,717 रुपये और 14 कैरेट सोना 83,239 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अब आइए जानें के देश के प्रमुख शहरों में सोने के आज के ताजा दाम। 

देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (रुपये/10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोने का भाव
जयपुर ₹1,43,060
दिल्ली  ₹1,43,060
मुंबई  ₹1,42,910
अहमदाबाद  ₹1,42,960
भोपाल  ₹1,42,960
पटना ₹1,42,960
लखनऊ  ₹1,43,060
रायपुर  ₹1,42,910
कोलकाता  ₹1,42,910

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं।

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है। 

3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान
1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।