
13 जुलाई 2026, राजगढ़: राजगढ़ : मौसम आधारित कृषि परामर्श का नियमित पालन करें – कृषि विभाग – संभावित अल-नीनो की परिस्थितियों तथा वर्षा की अनिश्चितता को देखते हुए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के किसानों से विभाग द्वारा जारी मौसम आधारित कृषि परामर्श का नियमित पालन करने की अपील की है। इसके लिए किसानों से विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने का आग्रह किया गया है, ताकि उन्हें समय-समय पर आवश्यक कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त होती रहे।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि विभाग द्वारा किसानों को मौसम पूर्वानुमान, वर्षा की स्थिति, फसल प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, उर्वरक प्रबंधन, जल संरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण कृषि संबंधी जानकारियां फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम एवं थ्रेड्स जैसे आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन जानकारियों के आधार पर किसान समयानुकूल कृषि कार्य कर संभावित जोखिमों को कम कर सकते हैं। जिनमें https://www.facebook.com/share/1YZVXCxzyB/https://youtube.com/@secretaryagriculturemp?si=FjnyEO3ZXVnkuTK6, https://www.threads.com/@secretaryagrimp, https://www.instagram.com/secretaryagrimp?utm_source=gr&igsh=aGM5aWplbXpkeihw शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों के कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि विभाग द्वारा जारी संदेशों एवं कृषि सलाह का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अधिक से अधिक किसानों को विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ें, जिससे मौसम आधारित कृषि परामर्श समय पर किसानों तक पहुंच सके। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों से अपील की है कि वे विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो एवं सब्सक्राइब करें तथा विभाग द्वारा जारी कृषि परामर्श का लाभ उठाकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A