August 17, 2026

बिहार में शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त पद, समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

Bihar Education Department: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।  Read more

August 17, 2026

चार पैरों वाले हीरो की कहानी... लाल किला-फरीदाबाद में विस्फोटक खोजने वाले NSG के डोनी को सम्मान

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के K-9 यूनिट के विस्फोटक डिटेक्शन डॉग डोनी ने स्वतंत्रता दिवस 2026 पर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन कार्ड हासिल कर देशभर में चर्चा का विषय बन गया है. यह सम्मान उसे असाधारण तकनीकी योग्यता, विश्वसनीयता और परिचालन प्रदर्शन के लिए दिया गया है.  Read more

August 17, 2026

ट्रेन में बिक रहा था बिना मंजूरी वाला पानी और खाद्य पदार्थ, IRCTC ने चलाया बड़ा अभियान, हजारों पानी की बोतलें जब्त

IRCTC ने चलाया अभियान नई दिल्ली। रेल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए IRCTC ने ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर बिना मंजूरी वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत लखनऊ और चंडीगढ़ समेत कई क्षेत्रों में हजारों पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की बोतलें और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई है। Read more

August 17, 2026

शाहरुख खान की ‘स्वदेस’ ने बदली अभिजीत दिपके की जिंदगी? CJP नेता ने फिल्म को लेकर क्या किया बड़ा खुलासा

देश Edited by: पीयूष कुमारUpdated Aug 17, 2026, 08:08 PM ISTकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र के अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की है। सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और निजी स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर शुरू किए गए इस अभियान में स्कूलों की स्थिति का आंकड़ा जुटाया जाएगा। दिपके ने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। Read more

August 17, 2026

E20 पर छिड़ी बहस के बीच इंडियन ऑयल का बड़ा दावा, देश ने बचाए ₹2 लाख करोड़, किसानों को ₹1.66 लाख करोड़ का फायदा

सरकार के इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम को लेकर बहस फिर से तेज़ होती दिख रही है। सोमवार को, सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन ने एक लेख में सुझाव दिया कि पुरानी गाड़ियों के लिए E10 पेट्रोल देने के विकल्प पर विचार किया जाना चाहिए, क्योंकि देश में ऐसी लाखों गाड़ियां हैं जो ज़्यादा इथेनॉल ब्लेंड वाले पेट्रोल के इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं हैं। इस अहम बहस के बीच, देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी – इंडियन ऑयल – ने सोमवार को ट्वीट किया कि E20 पर स्विच करने से देश को बड़े फ़ायदे हुए हैं। Read more

August 17, 2026

Fact Check: दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते लोगों का वीडियो पुराना, वायरल दावा गलत

दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते लोगों का वीडियो स्वतंत्रता दिवस 2026 का नहीं है। यह वीडियो जुलाई में हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान का है। पुराने और असंबंधित वीडियो को अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। Read more

August 17, 2026

हेलमेट कहां है तुम्हारा? जब ट्रैफिक पुलिस वाले ने रोक ली ऊंट गाड़ी, फिर बच्चे को दिया ऐसा तोहफा वीडियो हो गया वायरल

वायरल न्यूज़ हेलमेट कहां है तुम्हारा? जब ट्रैफिक पुलिस वाले ने रोक ली ऊंट गाड़ी, फिर बच्चे को दिया ऐसा तोहफा वीडियो हो गया वायरलAuthored by: कौशलेंद्र पाठकUpdated Aug 17, 2026, 04:56 PM ISTViral Video: रात की गश्त के दौरान जब एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने ऊंट गाड़ी को रोका, तो लोग समझे कि चालान कटेगा। लेकिन, पुलिस अधिकारी ने चुटीले अंदाज में मजाक करते हुए गाड़ी पर बैठे बच्चे का हाल-चाल पूछा, उसे एक प्यारा सा गिफ्ट दिया और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। Read more

August 17, 2026

LPG ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, e-KYC की बढ़ी डेडलाइन; जानें कब तक कर सकेंगे

एलपीजी कनेक्शन के लिए e-KYC कराने की समय सीमा 16 अगस्त से बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है. माना जा रहा था कि अतिरिक्त सात दिन मिलने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, लेकिन तकनीकी परेशानियों ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है. सर्वर डाउन, मोबाइल ऐप में दिक्कत और ऑनलाइन सिस्टम की धीमी रफ्तार के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को अब भी गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. Read more

August 17, 2026

ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क पर पूरे देशभर में कार्रवाई, 200 से ज्यादा लोग अरेस्ट - India TV Hindi

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देश के 14 राज्यों में में चलाए गए अभियान में 200 से ज्यादा संदिग्ध और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने 14 राज्यों में अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है। Read more

August 17, 2026

USA ने किया कमाल, लगातार तीसरी बार U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में बनाई जगह - India TV Hindi

महिला क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बना रहा संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA अब अंडर-19 स्तर पर भी लगातार मजबूत होता जा रहा है। अमेरिका ने केमैन आइलैंड्स में खेले गए अमेरिका जोनल क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2027 अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया है। इसके साथ ही टीम ने लगातार तीसरी बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में जगह बना ली है। Read more