September 2, 2026

हिसार में गुरु जम्भेश्वर जन्माष्टमी महोत्सव, मंत्री शर्मा होंगे मुख्यातिथि: बिश्नोई सभा मनाएगी, 3 सितंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम, भव्य बिश्नोई करेंगे अध्यक्षता - Hisar News

हिसार सिटी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधान जगदीशचंद कड़वासरा। - Dainik Bhaskar

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधान जगदीशचंद कड़वासरा।

हिसार में बिश्नोई सभा 4 सितंबर को बिश्नोई मंदिर में श्री गुरु जम्भेश्वर भगवान का जन्माष्टमी महोत्सव मनाएगी। बुधवार को मंदिर में हुई प्रेस वार्ता में सभा के प्रधान जगदीशचंद कड़वासरा ने कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा बताई।

प्रधान कड़वासरा ने बताया कि बिश्नोई सभा हिसार वर्ष 1945 से हर साल भादव बदी अष्टमी पर गुरु जम्भेश्वर भगवान का जन्मोत्सव मनाती आ रही है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव बिश्नोई समाज के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और प्रतिभाओं को सम्मान देने का मौका भी है।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधान जगदीशचंद कड़वासरा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधान जगदीशचंद कड़वासरा।

5 को हवन-यज्ञ के साथ खत्म होगा महोत्सव

उन्होंने बताया कि 3 सितंबर की शाम सर्वधर्म सम्मेलन होगा। इसमें अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधि बिश्नोई मंदिर पहुंचकर धार्मिक चर्चा में हिस्सा लेंगे। 4 सितंबर को सुबह 6:30 बजे हवन-यज्ञ होगा। इसके बाद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण और धार्मिक प्रवचन होंगे। सुबह 10 बजे समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

कड़वासरा ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. चौधरी भजनलाल का समाज की शिक्षा, एकता और तरक्की में खास योगदान रहा है। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए चौधरी कुलदीप बिश्नोई भी लगातार समाज के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं।

शाम को स्कूली बच्चे झांकियां दिखाएंगे। रात में गुरु जम्भेश्वर भगवान का जागरण होगा। 5 सितंबर को हवन-यज्ञ के साथ महोत्सव खत्म होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधान जगदीशचंद कड़वासरा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधान जगदीशचंद कड़वासरा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उपाध्यक्ष और आदमपुर के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई करेंगे। इस कार्यक्रम में जसमा देवी, चंद्रमोहन बिश्नोई, दुड़ाराम बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई, पब्बाराम बिश्नोई, रणधीर पनिहार, अभिमन्यु पूनिया, अजय बिश्नोई, सावित्री जिंदल, डॉ. कमल गुप्ता, मनीष ग्रोवर, सुनीता दुग्गल और डीपी वत्स समेत कई खास लोग शामिल होंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • हांसी की कॉटन फैक्ट्री में लगी आग: 12 से 15 टन रुई जलकर राख, 20 लाख का नुकसान; मजदूरों ने भागकर बचाई जान

    12 से 15 टन रुई जलकर राख, 20 लाख का नुकसान; मजदूरों ने भागकर बचाई जान|हांसी,Hansi - Dainik Bhaskar0:58
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में हवाई फायर करने वाले लंगड़ाकर चले: शहर में 4 जगह गोलियां चलाकर मचाई थी दहशत; पुलिस ने जारी किया VIDEO

    शहर में 4 जगह गोलियां चलाकर मचाई थी दहशत; पुलिस ने जारी किया VIDEO|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में 20 नामजद समेत 30 सफाईकर्मियों पर FIR: कचरा उठाने का विरोध, ड्राइवरों को पीटा; ड्यूटी मजिस्ट्रेट से की अभद्रता

    कचरा उठाने का विरोध, ड्राइवरों को पीटा; ड्यूटी मजिस्ट्रेट से की अभद्रता|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हरियाणा में 3 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट: मानसून एक्टिव, अगस्त में 3 साल में सबसे कम 7% कम बरसात

    • कॉपी लिंक

    शेयर