September 2, 2026

Bihar News: चिकित्सा आपके द्वार अभियान शुरू, 30 से अधिक उम्र वालों की होगी मेडिकल चेकअप

Patna News: बिहार में 30 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों के स्वास्थ्य जांच की पहल सरकार ने की है. इसको लेकर राज्य सरकार ने ‘जांच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’अभियान का शुभारंभ किया है. इस अभियान के तहत बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी ने 38 जिलों में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह अभियान 30 नवंबर तक गांव, पंचायत और घरों तक पहुंचेगी और 30 साल से ऊपर वाले व्यक्तियों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा. घर-घर स्क्रीनिंग से बीमारियों की शुरुआती पहचान होगी. Read more

September 2, 2026

हरियाणा बैंकिंग घोटाले में ₹20 करोड़ का सोना जब्त: CBI की चार्जशीट में 6 IAS अफसरों के नाम; 3 अरेस्ट हुए - Panchkula News

CBI अब तक 3 आईएएस अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आईएएस पंकज अग्रवाल को पूछताछ के लिए ले जाती सीबीआई की टीम (फाइल) हरियाणा में 504 करोड़ रुपए के बैंकिंग घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चार्जशीट में 6 IAS अफसरों के नामों का खुलासा किया है। इनमें 1991 बैच के विनित गर्ग, 2000 बैच के पंकज अग्रवाल, 2002 बैच के मोहम्मद शाइन, 2005 बैच के साकेत कुमार, 2011 बैच क Read more

September 2, 2026

ओबीसी क्रीमी लेयर का निर्धारण माता-पिता की आय से नहीं,सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राहत नहीं दी

National News : ओबीसी में क्रीमी लेयर के आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को राहत देने से मना कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज बुधवार को सरकार की स्पष्टीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी पक्षों को 17 सितंबर 2026 तक अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिये जाने की सूचना है Read more

September 2, 2026

ईरान ‘मौत के भंवर’ में फंसा, अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- जल्द बातचीत की मेज पर आएगा

ईरान ‘मौत के भंवर’ में फंसा, अमेरिकी वित्त मंत्री बोले- जल्द बातचीत की मेज पर आएगा अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ईरान आर्थिक रूप से ‘मौत के भंवर’ में फंस गया है. उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव और सैन्य कार्रवाई का असर अंततः ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर करेगा. Read more

September 2, 2026

CM Rekha Gupta Jan Sunwai: CM रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के सख्त निर्देश

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने जन सेवा सदन में जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- जनता की चिंता हमारी जिम्मेदारी है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान राजधानी के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सरकार के दरवाजे जनता के लिए खुले हैं। लोगों की आवाज सीधे सुनी जाती है और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की कार्यशैली का हिस्सा है। Read more

September 2, 2026

Swara Bhasker Life Story: नेवी ऑफिसर पिता की बेटी से बॉलीवुड तक, स्वरा भास्कर की जिंदगी से जुड़ी हर खास बात

Swara Bhasker Biography: स्वरा भास्कर की जिंदगी फिल्मों से कहीं ज्यादा दिलचस्प है। जानिए फहाद अहमद से शादी, बेटी राबिया, परिवार, पढ़ाई, करियर, घर और संपत्ति से जुड़े अनकहे पहलू।Swara Bhasker: स्वरा भास्कर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने फिल्मों में अलग तरह के किरदार निभाने के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी राय रखी है। उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है। पति फहाद अहमद से शादी, बेटी राबिया, माता-पिता, पढ़ाई से लेकर उनके घर और संपत्ति तक, स्वरा की जिंदगी के कई पहलू लोगों की दिलचस्पी का विषय रहे हैं। जानिए स्वरा की अबतक की पूरी लाइफ जर्नी के बारे में... Read more

September 2, 2026

Swara Bhasker Controversy:'पद्मावती को कायर नहीं कहा', फिर क्यों घिरीं स्वरा भास्कर? Padmaavat विवाद की पूरी कहानी

Swara Bhaskar Controversy: फिल्म ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती और दूसरी महिलाओं को जौहर (Jauhar) करते हुए दिखाया गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने इसी सीन पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि उन्हें इस बात से परेशानी है कि फिल्म में महिलाओं के लिए अपनी जान देना ही सम्मान बचाने का रास्ता दिखाया गया है। इसी बयान के बाद स्वरा भास्कर विवाद (Swara Bhaskar Controversy) चर्चा में आया था। Read more

September 2, 2026

यूट्यूब से सीख कर, साइबर ठगों को बेचे 1100 सर्वर: मुंबई पुलिस ने 10वीं पास आरोपी को दबोचा, क्या हैं आरोप?

यूट्यूब पर वीडियो देखकर रिमोट डेस्कटॉप और वर्चुअल प्राइवेट सर्वर (VPS) बनाना सीखा और इसी तकनीकी जानकारी को साइबर अपराधियों के लिए कमाई का जरिया बना लिया। मुंबई की साउथ रीजन साइबर पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में हरियाणा के भिवानी खेड़ा से 32 वर्षीय प्रवीण हुकुम चंद को गिरफ्तार किया है। महज 10वीं पास प्रवीण पर आरोप है कि उसने ‘rdpwale.in’ नाम से वेबसाइट बनाकर बिना किसी पहचान पत्र और केवाईसी वेरिफिकेशन के करीब 1,100 लोगों को सर्वर उपलब्ध कराए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसके दिए गए सर्वरों का इस्तेमाल साइबर ठग बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी APK फाइलें चलाने और लोगों के मोबाइल से गोपनीय जानकारी चोरी करने जैसे अपराधों के लिए कर रहे थे। Read more

September 2, 2026

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... 14 दिनों तक 47 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो शामिल नहीं? सफर से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर

Indian Railway News: बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में परेशानी बढ़ सकती है. सिमरिया के पास गंगा नदी पर बने नए रेल पुल को मुख्य रेल लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से प्री-एनआई और एनआई कार्य कराया जाएगा. इस वजह से 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक बरौनी और आसपास के रेल रूट पर चलने वाली 47 ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. इसके अलावा कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा. Read more