August 12, 2026
US जज ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी समेत 3 के खिलाफ क्रिमिनल केस किया खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला
By Oneindia Staff Published: Wednesday, August 12, 2026, 16:01 [IST] US Judge Dismisses Criminal Case: भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी के लिए अमेरिका से बड़ी कानूनी राहत की खबर सामने आई है। न्यूयॉर्क के ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अदाणी और अदाणी ग्रीन एनर्जी के निदेशक रहे वनीत जैन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को खारिज कर दिया है। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज निकोलस गारौफिस ने 10 अगस्त 2026 को अभियोजन पक्ष की अपील स्वीकार करते हुए मामले को 'With Prejudice' खारिज किया। इसका मतलब है कि इन्हीं आरोपों के आधार पर यह आपराधिक मामला दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता।
Read more