September 18, 2026

बिहार के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: पटना में छाए रहेंगे बादल, किशनगंज में सबसे अधिक 134 mm हुई बारिश - Patna News

बिहार में धीरे-धीरे मानसून कमजोर पड़ने लगा है। इससे अधिकतर जिलों में बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ 30kmph की रफ्तार से हवा भी च

.

पिछले 24 घंटे में आरा, सहरसा और खगड़िया में तेज बारिश हुई। वहीं, खगड़िया में बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। किशनगंज में सबसे अधिक 134 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मधुबनी में 46 मिमी, अररिया में 30 मिमी, रोहतास में 28 मिमी और पूर्णिया में 12 मिमी बारिश हुई।

कम हुई बारिश की भरपाई संभव नहीं

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ऐसे में बारिश की कमी को पूरा करना संभव नहीं है। मानसून की गतिविधि इसी तरह असमान बनी रही तो राज्य में सामान्य कम हुई बारिश बनी रहेगी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, बिहार में बारिश हमेशा एक जैसी नहीं होती है। एक ही समय में किसी जिले में भारी बारिश होती है, जबकि आसपास के जिलों में कम बारिश होती है। इसलिए केवल एक-दो दिनों की तेज बारिश से पूरे राज्य की बारिश की कमी दूर नहीं होती। कृषि के लिहाज से बारिश का समय पर और समान रूप से होना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

पटना में बारिश से ज्यादा उमस का असर

पटना में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि बादल छाए रह सकते। कहीं-कहीं बारिश या आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। लेकिन पटना के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं है।

पटना में 17 को 10.9 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। सुबह आर्द्रता 88% और शाम को 76% रही। ऐसे में धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने पर उमस और चिपचिपी गर्मी महसूस हो सकती है।

बारिश से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

आरा में शुक्रवार को तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश हुई।

आरा में शुक्रवार को तेज हवा के साथ मुसलाधार बारिश हुई।

खगड़िया में शुक्रवार शाम बारिश हुई।

खगड़िया में शुक्रवार शाम बारिश हुई।

मानसून सीजन में अब भी 36% बारिश की कमी

बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 36% कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में इस अवधि तक करीब 914 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है, जबकि वास्तविक बारिश लगभग 573 मिमी के आसपास रही है। यानी सामान्य और वास्तविक बारिश के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है।

22 सितंबर तक मौसम सामान्य रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार 20, 21 और 22 सितंबर को बिहार के लिए कोई व्यापक चेतावनी नहीं है। यानी इन तीन दिनों में ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य ही रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर स्थानीय स्तर पर बादल बनने और हल्की बारिश की संभावना है।