Published: Saturday, September 19, 2026, 17:23 [IST] Deepanshu Shokeen: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन यानी DUSU चुनाव 2026 में उपाध्यक्ष पद का नतीजा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस सीट पर किसी बड़े छात्र संगठन के उम्मीदवार ने नहीं, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत दर्ज की। पूर्व NSUI सदस्य रहे शौकीन ने ABVP और NSUI समेत दूसरे उम्मीदवारों को पीछे छोड़ते हुए उपाध्यक्ष पद अपने नाम किया। 19वें राउंड की मतगणना में उन्हें 28,873 वोट मिले, जबकि ABVP के ईशु मौर्य को 15,346 और NSUI के वीर छत्र राठौर को 4,010 वोट मिले।
Read more