पानीपत के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि SIR 2026 के कार्यों में देरी या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पानीपत में BLO की चुनाव ड्यूटी हुई खत्म।
- Published: 19 Sep 2026, 05:20 PM IST
- Last Updated: 19 Sep 2026, 05:20 PM IST
पानीपत में BLO की चुनाव ड्यूटी खत्म: मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR 2026) के कार्यों को समय पर पूरा कराने और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की उनके मूल विभागों में वापसी को लेकर पानीपत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर चुनाव संबंधी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
पानीपत शहर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) पानीपत ने जिले के सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।
22 सितंबर तक सौंपनी होगी रिपोर्ट
जारी आदेश के अनुसार, BLO, सुपरवाइजर और AERO के सहायक के रूप में नियुक्त सभी कर्मचारियों को 22 सितंबर को कार्यभार से मुक्त कर दिया जाएगा। इन कर्मचारियों को अपने निर्धारित चुनावी कार्यों की कार्य-पूर्णता रिपोर्ट भी 22 सितंबर तक संबंधित अधिकारियों को सौंपनी होगी।
प्रशासन का उद्देश्य SIR 2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करना है, ताकि चुनाव संबंधी प्रक्रिया प्रभावित न हो।
संबंधित कर्मचारी 23 सितंबर से मूल विभाग में लौटेंगे
आदेश के मुताबिक, चुनाव ड्यूटी से मुक्त होने के बाद संबंधित कर्मचारी 23 सितंबर से अपने मूल विभागों में वापस जाकर ड्यूटी संभालेंगे। सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालयाध्यक्षों को कर्मचारियों की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि SIR 2026 से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने या आदेशों की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन नियुक्त कर्मचारियों से कार्य-पूर्णता रिपोर्ट प्राप्त कर समय पर आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
हरियाणा के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें epaper haribhoomi या शानदार अनुभव के लिए प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।