August 20, 2026

जेकेएसएसबी ने ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर निकाली भर्ती, 30 अगस्त तक आवेदन का अवसर

श्रीनगर। सिविल सेवक बनने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर सरकार के पब्लिक वर्क्स (आर एंड बी) विभाग में सीधी भर्ती के जरिए खाली कुल 357 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। Read more

August 20, 2026

TISS में बनेगा स्कूल ऑफ एनालिटिक्स: रतन टाटा के नाम पर रखने की तैयारी; क्या बदलेंगे तकनीकी शिक्षा के मायने?

मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज यानी टीआईएसएस ने तकनीक, समाज और टिकाऊ विकास को जोड़ने वाली एक नई पहल की घोषणा की है। संस्थान ने टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से स्कूल ऑफ एनालिटिक्स स्थापित करने का फैसला किया है। टीआईएसएस की योजना इस स्कूल का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखने की है। संस्थान के मुताबिक, यह उनके नैतिक तकनीक, नवाचार और टिकाऊ विकास के प्रति लंबे समय तक रहे योगदान को सम्मान देने की कोशिश है। Read more

August 20, 2026

UP govt transfers IPS officers in major police reshuffle – Bhaskar Live

Lucknow, Aug 21 (IANS) The Uttar Pradesh government on Thursday carried out a significant reshuffle in the state police, transferring nine IPS officers across various district and headquarters postings. Avinash Pandey was attached to the headquarters, while IPS officer Charu Nigam was also sidelined and shifted from a key posting to a less significant role. Read more

August 20, 2026

बांग्लादेश में 35 साल बाद राष्ट्रपति चुनाव, वीडियो में जाने BNP उम्मीदवार मिर्जा फखरुल का चुना जाना लगभग तय

बांग्लादेश में 35 साल बाद आज राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। राष्ट्रपति पद के लिए मतदान संसद भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इस चुनाव की खास बात यह है कि 1991 के बाद पहली बार बांग्लादेश के सांसद राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान करेंगे। देश में राष्ट्रपति का चुनाव जनता सीधे नहीं करती, बल्कि संसद के सदस्य राष्ट्रपति का निर्वाचन करते हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी BNP के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का राष्ट्रपति बनना लगभग तय माना जा रहा है। संसद में BNP के पास दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत है। ऐसे में पार्टी के उम्मीदवार को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त समर्थन प्राप्त है। Read more

August 20, 2026

जयपुर में CNG की किल्लत से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी, वीडियो में जाने पंपों पर डेढ़ से दो घंटे लंबी कतार

जयपुर में CNG से वाहन चलाने वाले ड्राइवर इन दिनों लंबे इंतजार से परेशान हैं। शहर में CNG स्टेशन की संख्या कम होने के कारण सुबह से ही कई पंपों पर ऑटो, टैक्सी और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। स्थिति यह है कि वाहन चालकों को अपनी बारी आने के लिए डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। CNG भरवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों का असर सिर्फ वाहन चालकों पर ही नहीं, बल्कि यात्रियों पर भी पड़ रहा है। खासकर ऑटो ड्राइवरों को सवारी लेकर ही CNG पंप की लाइन में खड़ा होना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों को भी काफी समय तक वाहन के अंदर इंतजार करना पड़ता है। Read more