October 3, 2026

Nestle के लो-फैट डेयरी व्हाइटनर पर बड़ा एक्शन, FSSAI ने घोषित किया 'असुरक्षित और घटिया'

Nestle के लो-फैट डेयरी व्हाइटनर पर बड़ा एक्शन, FSSAI ने घोषित किया ‘असुरक्षित और घटिया’

नेस्ले पर FSSAI का एक्शनImage Credit source: Sheldon Cooper/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नेस्ले (Nestle) पर बड़ी कार्रवाई की है और प्रयोगशाला विश्लेषण के बाद नेस्ले के ‘लो फैट डेयरी व्हाइटनर’ के एक नमूने को असुरक्षित और निम्न गुणवत्ता वाला घोषित कर दिया. सैंपल को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित द ललित होटल से लिया गया था. होटल को इस गैर-अनुपालन वाले प्रोडक्ट के संबंध में नोटिस भी जारी किया गया है. हालांकि होटल/फूड बिजनेस ऑपरेटर को फूड एनालिस्ट की रिपोर्ट के खिलाफ अपील का मौका भी दिया गया है.

इस बीच FSSAI के अधिकारियों ने खाद्य व्यवसाय संचालक को निर्देश दिया कि वह इस प्रोडक्ट की बिक्री पर तुरंत रोक लगाए. साथ ही उपभोक्ताओं को भी यह सलाह दी गई है कि वो प्रभावित बैचों को खरीदने या सेवन करने से पहले आधिकारिक अपडेट का पालन करें और उत्पाद की जानकारी वैरिफाई कर लें. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब FSSAI देशभर में खाद्य सुरक्षा जांच तेज कर रहा है.

नेस्ले के प्रोडक्ट पर पहले भी हुई है कार्रवाई

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है जब Nestle के किसी प्रोडक्ट पर कार्रवाई हुई है. इससे पहले हाल ही में खाद्य सुरक्षा नियामक ने शिशु आहार के एक नमूने में गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन पाए जाने के बाद नेस्ले इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की थी. FSSAI ने कहा था कि कंपनी द्वारा निर्मित फॉलो-अप फॉर्मूले के एक नमूने में प्रयोगशाला विश्लेषण के दौरान बायोटिन की मात्रा निम्न स्तर की पाई गई थी. इसके अलावा FSSAI ने यह भी कहा था कि उसे दो अन्य शिशु आहार उत्पादों एनएएन एक्सेला प्रो स्टेज 1 और लैक्टोजेन प्रो 1 के प्रचार में भी समस्याएं मिली हैं.

2015 में मैगी नूडल्स पर भी लगा था प्रतिबंध

साल 2015 में नेस्ले खाद्य नियामक FSSAI के शिकंजे में आया था, जब कथित तौर पर सीसे की अधिक मात्रा और लेबलिंग में खामियों के कारण उसके लोकप्रिय मैगी नूडल्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिसके चलते बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट्स को वापस मंगाया गया था. हालांकि नए परीक्षणों के बाद मैगी फिर से दुकानों में बिकने लगी.

ये भी पढ़ें: भारत में कितनी जमीन खेती के काम की नहीं? आंकड़े देखकर रह जाएंगे हैरान

कुमार कुन्दन

कुमार कुन्दन

साल 2004 में "जी न्यूज" से पत्रकारिता की शुरुआत किया। इसके बाद "टोटल टीवी", "न्यूज24", " इंडिया टीवी", इसके बाद "राजस्थान पत्रिका" अखबार और फिर टीवी 9 भारतवर्ष से जुड़ा.

Read More

google button