पाकिस्तान ने शनिवार को भारतीय राजनयिक को तलब किया है। उसने पंजाब के तरनतारन में भारत-पाक सीमा पर दो लोगों की मौत पर विरोध जताया है।
.
पाकिस्तान का दावा है कि दोनों लोग पाकिस्तानी नागरिक थे और BSF की गोलीबारी में मारे गए। यह घटना शुक्रवार (2 अक्टूबर) को हुई थी।
वहीं भारतीय अधिकारियों के मुताबिक ये लोग भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। चेतावनी देने के बाद जब वह नहीं रुके, तो BSF ने गोली चला दी।
3 लोग सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे
BSF के अुनसार, 2 अक्टूबर को पाकिस्तान की ओर से 3 लोग तरनतारन में खालरा पुलिस स्टेशन इलाके के राजोके गांव के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। BSF ने उन्हें चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने घुसपैठ की कोशिश बंद नहीं की।
जिसके बाद BSF के जवानों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। जबकि तीसरा व्यक्ति जो भारत में घुसने की कोशिश में था, वो भाग निकला। पहले वो भी सीमा में घुस चुका था, लेकिन जवानों की फायरिंग से घबराकर वो वापस भाग गया। तरनतारन में 7 महीने में यह घुसपैठ की यह दूसरी घटना थी।

पाकिस्तान ने जांच की मांग की है
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मारे गए दोनों लोग निहत्थे नागरिक थे। पाकिस्तान के मुताबिक, वे सीमा के पास गए थे और अनजाने में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गए।
पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को तलब कर BSF की कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया। उसने कहा कि नागरिकों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई सही नहीं है।
पाकिस्तान ने मामले की तुरंत, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच की मांग की है। साथ ही उसने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और जांच के नतीजे पाकिस्तान सरकार को बताने को कहा है।
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक मारे गए लोगों की पहचान आजमत रसूल और मोहसिन जट्ट के रूप में हुई है। दोनों लाधर के जट्टां वाली हवेली इलाके के रहने वाले थे। तीसरा व्यक्ति घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

**********
ये खबर भी पढ़ें:
LPU हिंसा- इन्फ्लुएंसर जेम्स दहिया का VIDEO:सिगरेट का धुआं उड़ाता दिखा, इसी के आधार पर पुलिस ने पकड़ा; अब तक 9 गिरफ्तार

फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में गिरफ्तार जेम्स दहिया का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हिंसा के दौरान वह सिगरेट पीता और धुआं उड़ाता नजर आ रहा है। वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दहिया ने लिखा- जो कुछ किया है, वह निस्वार्थ भाव से किया है। (पढ़ें पूरी खबर)