October 3, 2026

अमृतसर में मेकअप आर्टिस्ट और इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

Amritsar Influencer Mad Sandhu murder: पंजाब के अमृतसर में शनिवार को मेकअप आर्टिस्ट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली लगने के बाद सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े मैड संधू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नामक एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट डालकर ली गई है. इस पोस्ट में लिखा गया है कि रंजीत एवेन्यू में जो मैड संधू की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन लेते हैं.

जानकारी के मुताबिक, मैड संधू किसी काम से जा रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई. गोली लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और अस्पताल ले जाने की कोशिश की. हालांकि, अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. मैड संधू की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स के बीच हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं. वायरल वीडियो में मैड संधू सड़क पर घायल अवस्था में दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, घटना से जुड़े वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

क्यों की गई हत्या?

इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या किए जाने की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नामक एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट डालकर ली गई. पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि ये लोग मैड संधू जैसे इन्फ्लुएंसर टिक-टॉक और सोशल मीडिया के जरिए नई पीढ़ी को खराब कर रहे हैं. इस पोस्ट में उन लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है जो ऐसे लोगों को सोशल मीडिया पर प्रमोट करते हैं या स्कूलों में बतौर चीफ गेस्ट बुलाते हैं वे लोग भी अब अपनी तैयारी रखें, ये हमारी तरफ से ‘लास्ट वॉर्निंग’ है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही मैड संधू के परिचितों और घटना से पहले उनके संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों नामक एक फेसबुक प्रोफाइल से पोस्ट डालकर ली गई है. इस पोस्ट में लिखा गया है कि रंजीत एवेन्यू में जो मैड संधू की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन लेते हैं.

हत्या की जांच जारी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या पर DCP अमृतसर पीएस विर्क ने बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की आज लोहारका रोड पर गोली लगने से मौत हो गई. मामले की जांच अभी शुरुआती दौर में है। हम जल्द ही मामला सुलझा लेंगे. उनके पिता और घर के लोग यहां पर आ चुके हैं और हमने उनका बयान लेकर FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. मैड संधू को 2 गोली लगी हैं.

मोहित मलहोत्रा

मोहित मलहोत्रा

भारतीय विद्या भवन दिल्ली से पत्रकारिता, 17 वर्षों का अनुभव, LIVE INDIA, NEWS 24 & NEWS 18 INDIA का पूर्व अनुभव, फिलहाल TV9 Bharatvarsh में चंडीगढ़ ब्यूरो - पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए डिप्टी एडिटर

Read More

google button