India vs Thailand Live Streaming Womens Asia Cup: विमेंस एशिया कप में आज भारत अपने अभियान का आगाज थाइलैंड के खिलाफ करने जा रहा है। यह टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला होगा। आइए जानते हैं आप इस लाइव मैच का मजा कैसे उठा सकते हैं।India vs Thailand Live Streaming Womens Asia Cup: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया आज यानी रविवार, 30 अगस्त को वुमेंस एशिया कप 2026 में अपने अभियान का आगाज करेगी। भारत का पहला मैच थाइलैंड से है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी आसान रहने वाला है। अभी तक इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले मैच में थाइलैंड ने हॉन्ग-कॉन्ग को हराया था, वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने यूएई को धूल चटाई। बता दें, इस बार वुमेंस एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, थाइलैंड, हॉन्ग-कॉन्ग के अलावा पाकिस्तान की टीम भी है। वहीं ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया है। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा भारत-पाकिस्तान मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाना है। आइए एक नजर भारत-थाइलैंड मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
Read more