गर्लफ्रेंड को लेकर जापान की सड़कों पर घूम रहे अर्शदीप सिंह, एशियन गेम्स में पिकनिक जैसा माहौल बनाकर काट रहे मौज
Published: Thursday, September 24, 2026, 15:05 [IST]
आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के साथ अनधिकृत लोगों की मौजूदगी को लेकर बीसीसीआई ने इस साल सख्ती दिखाई थी। इसके अलावा विदेश दौरों के लिए सिर्फ परिवार के सदस्यों के लिए प्रोटोकॉल बनाया था। इस बीच जापान में चल रहे एशियन गेम्स के बीच सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर ने नई चर्चा छेड़ दी है।
मामला भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अभिनेत्री-मॉडल समरीन कौर से जुड़ा है। दोनों अपने रिश्ते को पहले ही सार्वजनिक कर चुके हैं। कुछ समय पहले अर्शदीप ने खुद समरीन के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं और अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया था।
जापान से अर्शदीप सिंह पूरी तरह से पिकनिक मोड में नजर आए हैं। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने-फिरने का फोटो भी पोस्ट किया गया है। हालांकि अन्य किसी क्रिकेटर की तरफ से इस तरह का कोई फोटो सामने नहीं आया। कुछ प्लेयर्स छाता लेकर बाहर हो रही बारिश का मजा लेते हुए दिखाई दिए लेकिन अर्शदीप का अपना अलग ही मस्ती वाला माहौल चल रहा है।
अर्शदीप और समरीन की जापान वाली तस्वीरों को देखकर यह कहना सही नहीं होगा कि किसी नियम का उल्लंघन हुआ है। यह भी जरूरी नहीं कि समरीन भारतीय टीम के होटल में रुकी हों या टीम की किसी आधिकारिक गतिविधि का हिस्सा रही हों।
अगर बीसीसीआई के नियम खिलाड़ियों के आधिकारिक दौरे में निजी लोगों की मौजूदगी को नियंत्रित करते हैं, तो विदेशी दौरे और एशियन गेम्स जैसे बड़े आयोजन में इन नियमों की सीमा क्या है? क्या खिलाड़ियों के साथी अलग से जापान आकर मिल सकते हैं? और अगर ऐसा है, तो इसके लिए क्या कोई तय प्रक्रिया है? इन सवालों का जवाब बीसीसीआई या संबंधित खिलाड़ी ही स्पष्ट कर सकते हैं।
एशियन गेम्स जैसे बड़े मंच पर जहां खिलाड़ियों का पूरा कार्यक्रम, यात्रा और ठहरने की व्यवस्था तय होती है, वहां निजी जिंदगी और टीम प्रोटोकॉल के बीच की सीमा अब चर्चा का विषय जरूर बन गई है। जापान में रहने की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण बीसीसीआई ने टीम के लिए अपने खर्चे पर अलग से व्यवस्था की थी। इन सबके बीच अर्शदीप सिंह की पिकनिक जैसी तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range