September 21, 2026

मोईन अली की टीम बनी CPL 2026 की चैंपियन, पाकिस्तानी ने सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

CPL Final 2026: एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस ने फाइनल में जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराकर CPL 2026 का खिताब जीत लिया है. फैल्कंस ने पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है.

Written By : नीरज शर्मा |  Updated at : 21 Sep 2026 10:34 AM (IST)

Preferred Sources

cpl 2026 champion antigua barbuda falcons beats jamaica kingsmen by 8 wickets maaz sadaqat carribean premier league winner मोईन अली की टीम बनी CPL 2026 की चैंपियन, पाकिस्तानी ने सेंचुरी ठोक रचा इतिहास

CPL 2026 की चैंपियन बनी एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस

Source : CPL

एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस ने CPL 2026 का खिताब जीत लिया है. फाइनल में एंटीगुआ की टीम ने जमैका किंग्समेन को 8 विकेट से हराकर पहली बार कैरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है. एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस ऐसी कुल सातवीं टीम है, जिसने सीपीएल का खिताब जीता है. त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने सबसे ज्यादा 5 बार CPL का खिताब जीता है.

एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. दूसरा स्थान पक्का कर उसने डायरेक्ट क्वालीफायर 1 में एंट्री मारी थी. क्वालीफायर 1 मैच में फैल्कंस ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को 76 रनों पर समेट दिया और महज 32 गेंदों में मुकाबला खत्म करते हुए फाइनल में जगह बनाई.

फैल्कंस बने चैंपियन

भारतीय समयानुसार 21 सितंबर की सुबह खेले गए CPL 2026 के फाइनल में जमैका किंग्समेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे. पाकिस्तानी प्लेयर माज सदाकत ने 58 गेंद में 114 रन की पारी खेली. जमैका की टीम के लिए सिर्फ सैम अयूब दूसरे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ और 29 रन बनाए. जमैका के 9 बल्लेबाज रनों के लिहाज से दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए. 

मोईन अली की कप्तानी वाली फैल्कंस की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो रहकीम कॉर्नवॉल ने पहले ही ओवर में 20 रन ठोक दिए और उसी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए. फिर दूसरे विकेट के लिए एविन लुईस और आमिर जांगू के बीच 64 रनों की साझेदारी हुई. आमिर 57 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं हसन नवाज ने भी 47 रनों का योगदान देकर फैल्कंस को चैंपियन बनाया. सैम अयूब और कप्तान रोवमैन पावेल की गेंदबाजी में जमकर धुनाई हुई.

यह भी पढ़ें: वैभव की इस खतरनाक स्किल को चुराना चाहते हैं सूर्यकुमार? जानकर चौंक जाएंगे

CPL को मिला सातवां चैंपियन

एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस, कैरेबियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सातवीं चैंपियन टीम बनी है. उससे पहले त्रिनबागो नाइट राइडर्स (5 बार), जमैका तलावास (3 बार), बारबाडोस ट्राइडेंट्स (2 बार), वहीं गुयाना अमेजन वॉरियर्स, सेंट निट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और सेंट लूसिया किंग्स ने एक-एक बार कैरेबियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीती है. अब एंटीगुआ एंड बारबुडा फैल्कंस इस चैंपियंस की लिस्ट में सातवीं टीम बनी है.

यह भी पढ़ें:

भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, 10 मिनट भी नहीं टिक पाई PAK खिलाड़ी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

Read More

Published at : 21 Sep 2026 10:34 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola